More
    Homeदेशआतिशी ने कहा, कितना भी बिगड़ जाए स्वास्थ्य पर अनशन से नहीं...

    आतिशी ने कहा, कितना भी बिगड़ जाए स्वास्थ्य पर अनशन से नहीं उठूंगी

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी का चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन अनशन जारी है। उन्होंने शुक्रवार को अनशुन शुरू किया था। आतिशी के स्वास्थ्य में निरंतर गिरावट आ रही हैं।  आतिशी ने सोमवार को बीजेपी पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली के हक का 46 करोड़ लीटर से ज्यादा पानी रोक रखा है। यह पानी एक दिन में 28 लाख से अधिक लोगों के काम आता है।

    ब्लड प्रेशर लेवल घटा

    आतिशी ने बताया कि डॉक्टर का कहना है कि मेरा ब्लड प्रेशर लेवल कम है और कीटोन लेवल बढ़कर जानलेवा हो गया है। डॉक्टर ने कहा है कि मुझे अनशन से उठ जाना चाहिए। ‘मेरा यह अनिश्चितकाल अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक हरियाणा सरकार, दिल्ली के इन 28 लाख लोगों के हक का पानी नहीं छोड़ देती है। मेरा स्वास्थ्य कितना भी खराब हो जाए लेकिन मैं दिल्लीवालों को उनके हक का पानी दिलाकर रहूंगी।’

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here