More
    Homeराजस्थानअलवरउद्योगों में सुरक्षित वातावरण के लिए हम सदैव संकल्पित : कर्नल राज्यवर्धन

    उद्योगों में सुरक्षित वातावरण के लिए हम सदैव संकल्पित : कर्नल राज्यवर्धन

    अलवर. राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बुधवार को भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) के औद्योगिक क्षेत्र में दवा और केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। राठौड़ ने रीको के अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अग्नि सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए।

    कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, राजस्थान में उद्योगों के लिए सुरक्षित वातावरण देने के लिए हम संकल्पित हैं। व्यावसायिक सुरक्षा को समर्पित कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम (रीको) के अधिकारियों से बात कर औद्योगिक क्षेत्रों एवं इकाइयों के लिए अग्नि सुरक्षा ऑडिट करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कर्नल राठौड़ ने फैक्ट्री अधिनियम के तहत सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वाली अवैध रूप से चल रही सभी औद्योगिक इकाइयों का सर्वे करने को भी कहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here