More
    Homeराज्यराजस्थानRPSC ने प्रोग्रामर पदों में बढ़ोतरी की, 352 पदों के लिए आवेदन...

    RPSC ने प्रोग्रामर पदों में बढ़ोतरी की, 352 पदों के लिए आवेदन शुरू

    जयपुर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में प्रोग्रामर के पदों में बढ़ोतरी की है। इसके लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कैंडिडेट प्रोग्रामर के कुल 352 पदों के लिए 15 जून से 4 जुलाई 2024 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते है। गौरतलब है कि पहले 25 जनवरी 2024 को 216 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा तिथि और केंद्र की जानकारी बाद में दी जाएगी।

    अन्य पदों पर भी भर्ती

    इसके साथ ही, RPSC ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक निदेशक के 9 पद, सार्वजनिक निर्माण विभाग में सहायक परीक्षण अधिकारी के 4 पद और भू-जल विभाग में कनिष्ठ रसायनज्ञ के 1 पद पर भर्ती के लिए भी विज्ञापन जारी किया है।

     

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here