More
    Homeराजस्थानजयपुरगजेंद्र सिंह शेखावत के परिवार में चुनावी जीत की खुशी, सास ने...

    गजेंद्र सिंह शेखावत के परिवार में चुनावी जीत की खुशी, सास ने हासिल किया सरपंच पद

    नागौर। पंचायत चुनाव के तहत मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस चुनाव का सबसे बहुचर्चित परिणाम दधवाड़ा ग्राम पंचायत से सामने आया, जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास सुरज्ञान कंवर ने 737 मतों के अंतर से सरपंच पद का चुनाव जीत लिया है। इसके साथ ही समिति की सभी 24 ग्राम पंचायतों में जनता ने अपने नए प्रतिनिधियों का चयन कर लिया है।

    मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह, 86.32% हुआ मतदान

    शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 90,170 पंजीकृत मतदाताओं में से 77,833 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 86.32 दर्ज किया गया। कई बूथों पर महिलाओं की कतारें पुरुषों से लंबी नजर आईं। स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य रूप से गांव के विकास, बेहतर सड़कों, पेयजल, स्वच्छता और शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों को ध्यान में रखकर वोट दिया।

    24 ग्राम पंचायतों के नए सरपंच

    मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों से निर्वाचित हुए सरपंचों की सूची इस प्रकार है:

    • दधवाड़ा: सुरज्ञान कंवर

    • देशवाल: प्रियंका चौधरी

    • हरसोलाव: सुनीता गुर्जर

    • जारोड़ा कलां: सरला

    • कडवासरों की ढाणी: सरिता

    • कुम्पड़ास: साबू देवी

    • गोटन: रविंद्र सिंह खोखर

    • बासनी सेजा: सुरेंद्र बापोडिया

    • भाटियों की ढाणी: रामनिवास ताड़ा

    • छापरी खुर्द: मांगीलाल

    • दत्ताणी: रामसिंह

    • ढावा: गरीब राम

    • गगराना: कैलाश

    • गंठिया: मोतीलाल

    • लाई: भुरकी देवी

    • लांबा जाटान: मगाराम डांगा

    • मांगलियावास: बादर राम

    • नोखा चांदावता: सरोज

    • ओलादन: महेंद्र सिंह

    • रियां श्यामदास: हरदयाल

    • रोल चांदावता: रुकड़ी

    • सिरसला: अनीता खिचड़

    • टालनपुर: मनीषा कंवर

    • टुंकलिया: शैलू राजपुरोहित

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here