More
    Homeदेशसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 484 अधीनस्थ कर्मचारियों की भर्ती के...

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 484 अधीनस्थ कर्मचारियों की भर्ती के लिए फिर से आवेदन का मौका

    नई दिल्ली. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने अब फिर से सफाई कर्मचारी सह अधीनस्थ-कर्मचारी और/या अधीनस्थ कर्मचारी की भर्ती 2024-25 के लिए आवेदन करने का मौका दिया है। इस भर्ती के लिए कुल 484 पदों के लिए आवेदन 21 से 27 जून 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले सेंट्रल बैंक ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2023 से 9 जनवरी 2024 तक संचालित की थी।
    CBI की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 850 रुपये है। उम्मीदवारों को एक्टिव रजिस्ट्रेशन लिंक के जरिए पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here