More
    Homeखेल10 साल बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने जीता आईपीएल का खिताब, सनराइजर्स हैदराबाद...

    10 साल बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने जीता आईपीएल का खिताब, सनराइजर्स हैदराबाद को दी 8 विकेट से मात

    नई दिल्ली. आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। इस मैच में कोलकाता की शानदार गेंदबाजी ने हैदराबाद को आईपीएल फाइनल के इतिहास के सबसे कम स्कोर पर रोक दिया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई । 114 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने 10.3 ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। नरेन 6 रन बनाकर आउट हुए जबकि गुरबाज ने 39 रन की पारी खेली। वेंकटेश अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़ा। वेंकटेश 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में कोलकाता के गेंदबाजों का जलवा रहा।

    कप्तान पैट कमिंस ने बनाए 24 रन

    हैदराबाद टीम का कोई बल्लेबाज इस मैच में 30़ का स्कोर नहीं बना सका। कप्तान पैट कमिंस 24 रन के साथ टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे। आईपीएल इतिहास में अब तक 17 फाइनल खेले गए हैं और उसकी 34 पारियों में यह पहली बार है जब किसी एक टीम का कोई बल्लेबाज 30 या इससे ज्यादा रन नहीं बना सका।

    आंद्रे रसेल को मिले तीन विकेट

    इस मैच में कोलकाता के सभी छह गेंदबाजों ने विकेट लिए। आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा को दो.दो विकेट मिले। वैभव अरोड़ा सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को एक.एक विकेट मिला। आईपीएल फाइनल में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब किसी एक टीम के छह अलग.अलग गेंदबाजों ने विकेट लिए हों। इससे पहले 2013 में ईडन गार्डेन्स में मुंबई और चेन्नई के बीच मैच के दौरान मुंबई के गेंदबाजों ने ऐसा किया था।

    कोलकाता के स्पिनर्स ने दिखाया दम

    आईपीएल 2024 में कोलकाता के स्पिनर्स ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। इस सीजन मिडिल ओवर्स यानी सात से 15 ओवर्स के बीच वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 17 विकेट लिए हैं। सुनील नरेन 13 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। केकेआर के ही आंद्र रसेल 12 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। श्रेयस अय्यर आईपीएल फाइनल में दो अलग.अलग फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने वाले पहले कप्तान बन गए। 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था लेकिन तब टीम मुंबई से हार गई थी। अब 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी कप्तानी में खिताब जीता है।

    मिचेल स्टार्क ने किया गजब का प्रदशर्न

    कोलकाता के लिए मिचेल स्टार्क ने ने गजब का प्रदर्शन किया। लीग स्टेज तक मामूली प्रदर्शन करने वाले स्टार्क ने प्लेऑफ में गजब का प्रदर्शन किया। इस सीजन स्टार्क ने लीग राउंड के दौरान 12 मैचों में 12 विकेट लिए थे। वहींए प्लेऑफ में दो मैचों में उन्होंने पांच विकेट लिए और कोलकाता की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here