More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल में आज युवाओं से मिलेंगे CM मोहन यादव, स्किल ट्रेनिंग सुविधाओं...

    भोपाल में आज युवाओं से मिलेंगे CM मोहन यादव, स्किल ट्रेनिंग सुविधाओं का लेंगे फीडबैक

    भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में आयोजित प्रशिक्षुओं के अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन) समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लगभग 550 युवाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इस संवाद में वे संस्थान द्वारा दिए जा रहे उन्नत तकनीकी कौशल, उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य की रोजगार संभावनाओं के बारे में प्रशिक्षुओं से जानकारी लेंगे।

    अकादमिक लैब और आधुनिक सुविधाओं का जायजा

    अपने दौरे के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्लोबल स्किल्स पार्क का निरीक्षण करेंगे। वे परिसर में स्थापित विश्वस्तरीय अकादमिक प्रयोगशालाओं और आधुनिक तकनीकी उपकरणों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वे छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई, व्यावहारिक प्रशिक्षण के अनुभवों तथा पाठ्यक्रम की गुणवत्ता पर सीधी चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

    उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श

    समारोह में डॉ. मोहन यादव उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उद्योगों की वर्तमान और भविष्य की मांग के अनुसार युवाओं को तैयार करना, कौशल प्रशिक्षण को सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा तकनीकी शिक्षा को अधिक परिणामी और प्रभावी बनाना है।

    सिंगापुर के सहयोग से तैयार हुआ ग्लोबल स्किल्स पार्क

    संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क राज्य सरकार का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिसे सिंगापुर के आईटीईईएस (ITEES) के सहयोग से तैयार किया गया है। यहाँ एक वर्षीय एडवांस्ड प्रिसिजन इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी और मैकेनिकल-इलेक्ट्रिकल सर्विसेज जैसे एडवांस्ड कोर्स चलाए जाते हैं। NCVET से मान्यता प्राप्त यह संस्थान युवाओं को व्यावहारिक अनुभव और आधुनिक मशीनों पर प्रशिक्षण प्रदान कर वैश्विक स्तर पर रोजगार योग्य बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here