More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़रायपुर से ट्रेन छूटते ही किन्नरों का हंगामा, यात्री से मारपीट के...

    रायपुर से ट्रेन छूटते ही किन्नरों का हंगामा, यात्री से मारपीट के बाद FIR दर्ज

    रायपुर। चलती ट्रेन में यात्रियों के साथ मारपीट और अभद्रता का एक गंभीर मामला सामने आया है। रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई ट्रेन में पैसे मांगने को लेकर किन्नरों और एक अन्य युवक ने दो यात्रियों पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद यात्रियों में भय का माहौल है और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

    पैसे न देने पर शुरू हुआ विवाद

    शिकायतकर्ता जुनुस जोजो (24), जो कि सुंदरगढ़ जिले के लाठीकटा थाना क्षेत्र के मोनको के रहने वाले हैं, अपने दोस्त विकास तिर्की के साथ ट्रेन नंबर 12812 से राउरकेला से नासिक जा रहे थे। दोनों जनरल कोच में सफर कर रहे थे। 17 अक्टूबर की रात करीब 9:45 बजे जब ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी, तब तीन किन्नर और एक अन्य युवक उनके पास पहुंचे और जबरन पैसों की मांग करने लगे। जब यात्रियों ने पैसे देने से साफ इनकार किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और बदसलूकी शुरू कर दी।

    यात्री के सीने पर मारी लात और दी धमकी

    विरोध करने पर आरोपियों का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने हाथ-मुक्कों से यात्रियों की पिटाई शुरू कर दी। मुख्य आरोपी युवक ने एक यात्री के दाहिने सीने पर जोरदार लात मारी, जिससे उनकी नाक के पास भी गंभीर चोटें आईं। जब विकास तिर्की अपने दोस्त को बचाने के लिए आगे आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने दोनों दोस्तों को चलती ट्रेन से नीचे फेंकने और जान से खत्म करने की धमकी भी दी।

    रेलवे स्टाफ के पहुंचने पर बची जान और दर्ज हुआ मामला

    घटना के दौरान कोच में मचे हंगामे और शोर-शराबे को सुनकर रेलवे स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा। इसके बाद पीड़ित यात्रियों ने पूरी घटना की जानकारी कर्मचारियों को दी। इस मामले में जीआरपी दुर्ग चौकी में मौखिक शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। चूंकि यह पूरी घटना रायपुर जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में आती है, इसलिए भिलाई जीआरपी में शून्य पर दर्ज की गई प्राथमिकी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रायपुर जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here