More
    Homeराजस्थानअलवरराजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाइज यूनियन का सम्मेलन आयोजित

    राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाइज यूनियन का सम्मेलन आयोजित

    अलवर. राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाइज यूनियन (एटक ) के अलवर और मत्स्य नगर के संयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन बुधवार को यूनियन के प्रदेश महासचिव कामरेड धर्मवीर चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि देश में गत 10 वर्षों में जिस प्रकार का राजनीतिक माहौल तैयार किया गया वह बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है । इस दौर में देश में आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाया गया किसान मजदूर व आमजन का आर्थिक व मानसिक शोषण किया गया।  उन्होंने कहा कि रोडवेज की गत प्रदेश कांग्रेस सरकार से जिस प्रकार की अपेक्षा की थी वह सरकार पूरा नहीं कर सकी जिसमें मुख्य रूप से नई बसों की खरीद ,नई भर्ति सहित कर्मचारियों की मांगों को दरकिनार किया है । वर्तमान में भाजपा की सरकार भी केंद्र सरकार की नीतियों को आगे बढाने का काम करेगी जो मुख्य रूप से निजीकरण को बढ़ावा दे रही है।
    सम्मेलन को राजेंद्र सोलंकी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, हरिओम चुघ ,संजय चौधरी, करतार सिंह ,आनंद चौधरी, गंगाराम शर्मा ,सुबे सिंह चौधरी ने भी संबोधित कर  नई कार्यकारिणी व कर्मचारियों से  कहा कि क्रियाशील रहे।  राजकुमार बक्शी ,भोलाराम शर्मा ,किशन चौधरी ने सम्मेलन की शुभकामनाएं दी । स्वागत कालीचरण जोशी, सूरज मीणा, महेश सैनी ने किया सम्मेलन की अध्यक्षता शांति देवी व दिलीप यादव ने की । संचालक जफर इकबाल व समापन तेजपाल सैनी ने किया ।

    अलवर आगार कार्यकारिणी

    अलवर आगार- अध्यक्ष शांति देवी, कार्यकारी -अध्यक्ष तोप सिंह, उपाध्यक्ष- कृष्ण कुमार व रामकिशन , सचिव -बृजेंद्र मीना, संयुक्त सचिव -बनवारी लाल, प्रीतम ,रविंद्र कुमार ,वित्त सचिव- गिरिराज शर्मा ,प्रचार सचिव -कृष्ण कुमार मीणा, संगठन सचिव -प्रमोद को चुना गया ।

    मत्स्य नगर आगार कार्यकारिणी

    मत्स्य नगर आगार से अध्यक्ष- सूरज मीणा ,कार्यकारी अध्यक्ष -नवीन दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष -कृष्ण कुमार यादव, मोहनलाल मीणा ,सचिव -मनोज ओला ,संयुक्त सचिव -राकेश यादव ,रामेश्वर चौधरी ,मनोज शर्मा वित्त सचिव मुकेश जगरावत, प्रचार सचिव- नंदू सिंह संगठन सचिव -मोहनलाल शर्मा को चुना गया ।
    भारतीय मजदूर संघठन के घनश्याम दत्त ,जसपाल,हरिराम जाट सहित चार कर्मचारियों ने सम्मेलन के दौरान एटक की सदस्यता ग्रहण की ।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here