More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशकांग्रेस का संविधान सत्याग्रह: जीतू पटवारी ने घेरा मोहन यादव, सिंघार का...

    कांग्रेस का संविधान सत्याग्रह: जीतू पटवारी ने घेरा मोहन यादव, सिंघार का निशाना सिंधिया पर

    ग्वालियर: न्यायालय परिसर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने सत्याग्रह कार्यक्रम किया. जिसमें विधायक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी तक जमकर गरजे. नेताओं ने संविधान पर बीजेपी को घेरा तो वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा. इसके साथ ही जीतू पटवारी ने भी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला.

    'गरीब पिछड़ों के साथ नहीं, उद्योगपतियों के साथ खड़ी बीजेपी'

    मंच पर इस सत्याग्रह सभा को संबोधित करने जब मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे तो उन्होंने भाजपा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरा. उमंग सिंघार ने कहा कि "बीते 15 वर्षों से बीजेपी सामाजिक न्याय की बात तो करती है, लेकिन न्याय नहीं करती. जब वोट चाहिए तो अंबेडकर का फोटो लगाते हैं, और जब निर्णय की बात आती है, तो समाज, गरीब और पिछड़े वर्ग के साथ नहीं उद्योगपतियों के साथ खड़े हो जाते हैं."

    सिंधिया पर बरसे नेता प्रतिपक्ष

    उमंग सिंघार ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा कि, "उनका ट्वीट पढ़ रहा था, सिंधियाजी को आपातकाल को लेकर बड़ा दुख होता है, लेकिन आपातकाल की स्थिति तब बनी जब आपने कांग्रेस की सरकार गिराई, आप से बड़ा गद्दार नहीं हो सकता. देश में नोटबंदी आपातकाल था, देश में कोविड आया वैक्सीन नहीं मिली, लाखों लोग मरे, यह आपातकाल की स्थिति थी. युवाओं को रोजगार का वादा था, नहीं दे पाये, किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, नहीं कर पाये.

    छोटे उद्योगों को बंद किया जा रहा है ये आपात काल है. आप किसको पैसा कमाना कह रहे हो. क्या देश के उन लोगों को या विदेशी कंपनियों को आप देश बेच रहे हो. ये बीजेपी के लोग बाबा साहब को सिर्फ चुनावी पोस्टर के रूप में उपयोग करना चाहते हैं. आज देश में अभिव्यक्ति की स्वीकृति नहीं है, यही आपातकाल है."

    'संविधान की रक्षा के लिए प्राण भी न्यूछावर करेंगे'

    कार्यक्रम के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, "सुबह से शाम तक कांग्रेस पार्टी ने दृढ़ संकल्प लिया है. कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिष्ठा और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ रही है. ये वैचारिक लड़ाई है. एक तरफ लोकतंत्र की हत्या दिवस के रूप में मना रहे वो लोग हैं और दूसरी तरफ संविधान का सत्याग्रह करने वाले लोग हैं, खून की अंतिम बूंद तक कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ अपने प्राण भी न्यौछावर करना पड़े, तो हम इस संकल्प को सहस्त्र स्वीकार करेंगे"

    सीएम मोहन यादव पर पटवारी का बड़ा बयान

    जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को भी इस दौरान आड़े हाथों लिया, उन्होंने कहा कि, "मोहन यादव ने जो बात कही, बाबा साहब की मूर्ति को लेकर जो भ्रम फैलाया, मैं उनकी निंदा करता हूं. उनसे आग्रह करता हूं कि उनका ये अल्प ज्ञान.. ये इतिहास को जिस तरह से आपने पढ़ा, ये प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है. मैं मोहन यादव से आग्रह करता हूं कि आप शिक्षा मंत्री थे, मुख्यमंत्री हैं और गृहमंत्री हैं. आपका इस तरह का अल्प ज्ञान ये संदेश देता है कि हमारा मुख्यमंत्री जितना परिपक्व होना चाहिए, उतना है नहीं. जहां किसी के भी साथ अन्याय अत्याचार होगा. कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाएगी और भारतीय जनता पार्टी के कुशासन का मुंहतोड़ जबाव देगी."

     

     

      पीएम मोदी से पूछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल

      जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, "काला दिवस मनाने से पहले पीएम मोदी ये बतायें कि, आपका विदेश मंत्री मुखबरी क्यों कर रह था अमेरिका और पाकिस्तान की. आपने भारत माता का सम्मान अमेरिका के सामने क्यों झुकाया? सेना का अपमान क्यों किया, काला दिवस मनाने से पहले ये बताना पड़ेगा कि, संविधान में आपका क्या योगदान है?

      latest articles

      explore more

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here