More
    Homeराजस्थानजयपुरइथेनॉल फैक्ट्री पर बवाल, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने किसानों को समझाया,...

    इथेनॉल फैक्ट्री पर बवाल, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने किसानों को समझाया, शांति बनाए रखें

    राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने इथेनॉल फैक्ट्री बंद करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों से शांतिपूर्ण बातचीत की अपील की है. उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर उनसे बात कर सकते हैं, और वह उन्हें मुख्यमंत्री से मिलवाकर समाधान निकालने की कोशिश करेंगे | मीणा ने स्पष्ट किया कि अगर बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकलता है, तो किसान अपना आंदोलन जारी रख सकते हैं. कृषि मंत्री ने फैक्ट्री में हुई आगजनी और तोड़फोड़ की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है और किसानों को शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करना चाहिए, न कि हिंसक तरीके से |

    प्रदूषण का समाधान

    मीणा ने किसानों की उस चिंता का भी समाधान सुझाया जिसमें फैक्ट्री से पानी के प्रदूषण की आशंका जताई जा रही है. उन्होंने कहा कि पानी को एसटीपी (STP) प्लांट लगाकर रीसाइकिल किया जा सकता है |

    विधायक घायल, दूसरे हिरासत में

    हनुमानगढ़ के टिब्बी में इथेनॉल फैक्ट्री बंद करवाने की मांग को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है. मंगलवार (10 दिसंबर) को हुए प्रदर्शन के दौरान संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया को चोट आई, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं, बुधवार (1 दिसंबर) किसानों के साथ फैक्ट्री बंद करने की मांग को लेकर कूच कर रहे विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर का पुलिस से आमना-सामना हो गया. इसके बाद विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर को उनके समर्थकों के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है |

    किसान संगठन महापंचायत को लेकर अड़े

    इथेनॉल प्लांट के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठन और विपक्षी दलों के कार्यकर्ता आज की महापंचायत करने पर अड़े हुए हैं. उनका साफ कहना है कि जब तक जिला प्रशासन लिखित समझौता नहीं करता, तब तक आंदोलन वापस लेना या सभा रद्द करना संभव नहीं है. किसानों की मुख्य मांग है कि प्लांट के कारण आसपास के गांवों की जमीन, पानी और पर्यावरण पर बुरा असर न पड़े, इसके लिए पुख्ता गारंटी दी जाए |

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here