More
    Homeदुनियादानिया शाह के पति की विवादित शादी, नई दुल्हन सिर्फ 9वीं क्लास...

    दानिया शाह के पति की विवादित शादी, नई दुल्हन सिर्फ 9वीं क्लास की स्टूडेंट

    पाकिस्तान। में अक्सर कई मशहूर हस्तियां अपनी कई शादियां करने को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. एक ऐसा ही मामला अब फिर सामने आया है. पाकिस्तान की मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दानिया शाह के पति हकीम शहजाद ने 5वीं शादी कर ली है. हैरत की बात ये है कि उन्होंने इस बार नाबालिग लड़की से शादी की है. हकीम की नई दुल्हन अभी 9वीं क्लास की स्टूडेंट है। 

    सोशल मीडिया पर हकीम शहजाद हुए ट्रोल

    दानिया शाह पाकिस्तान की मशहूर टिक टॉकर हैं. पाकिस्तान में उनके फैंस भी खूब हैं. दानिया शाह और हकीम शहजाद की शादी करने के बाद से ही दोनों काफी सुर्खियों में हैं. दानिया शाह हकीम की चौथी पत्नी हैं. वहीं जब हकीम शहजाद की पांचवाीं शादी की खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है. सोशल मीडिया पर लोग हकीम शहजाद को काफी ट्रोल कर रहे हैं. इसका कारण बताया जा रहा है कि हकीम शहजाद ने 9वीं क्लास की स्टूडेंट से 5वीं शादी कर ली है, जो कि हकीम शहजाद की बेटी की उम्र की है। 

    हकीम शहजाद ने साधी चुप्पी

    हकीम शहजाद सोशल टिक टॉकर दानिया शाह से शादी करने के बाद अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. वे कई शादियां कर चुके हैं. इस बीच उनकी पांचवीं शादी की खबर भी सोशल मीडिया पर आई है. हकीम की एक लड़की के साथ एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये हकीम शहजाद की पांचवीं पत्नी है और 9वीं क्लास में पढ़ाई कर रही है. हालांकि अभी तक हकीम शहजाद ने इसको लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

    ‘दानिया शाह से प्यार नहीं, पहले से तीन पत्नियां हैं’

    कुछ दिन पहले हकीम शहजाद का एक इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था. इस इंटरव्यू के दौरान हकीम शहजाद ने दानिया शाह के साथ रिश्तों को लेकर बात की थी. हकीम शहजाद ने कहा था कि मेरे अंदर दानिया शाह के लिए कभी भी रोमांटिक फीलिंग्स नहीं रहीं. मेरे मन में दानिया शाह के लिए प्यार नहीं है. मेरे पहले से 3 बीवियां हैं। हालांकि हकीम शहजाद टिक टॉकर दानिया शाह से शादी करने के बाद ही सुर्खियों में आए थे. वहीं दानिया शाह ने अपने पहले पति आमिर लियाकत की मौत के बाद हकीम शहजाद से दूसरी शादी की थी. हकीम शहजाद टीवी होस्ट थे। 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here