More
    Homeभारतीय छात्रों की सुरक्षा के लिए किर्गिस्तान के राजदूत से मिला राजस्थान...

    भारतीय छात्रों की सुरक्षा के लिए किर्गिस्तान के राजदूत से मिला राजस्थान अकादमी का प्रतिनिधि मंडल, हिंसा पर जताई चिंता

    नई दिल्ली. किर्गिस्तान देश में चल रही हिंसा के बीच वहां पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर राजस्थानी अकादमी ने चिंता व्यक्त कर किर्गिस्तान के राजदूत से मिलकर स्टूडेंट्स की सुरक्षा की मांग की है ।

    दिल्ली में किर्गिस्तान देश की एंबेसी में बुधवार को राजस्थानी अकादमी के अध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता, राजस्थानी अकादमी के यूथ अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, निशांत शर्मा और संजय लालवानी आदि ने किर्गिस्तान देश के राजदूत महामहिम असकर बेशिमोव से मुलाकात की और किर्गिस्तान देश में रह रहे भारत और राजस्थान मूल के स्टूडेंट्स की सुरक्षा की मांग की ।

    राजस्थानी अकादमी के यूथ अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने बताया कि किर्गिस्तान देश के राजदूत ने भी राजस्थानी अकादमी के प्रतिनिधी मंडल को सभी राजस्थानियों की सुरक्षा और संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया । राजदूत ने बताया कि वहां हालात सामान्य हो रहे हैं और किर्गिस्तान देश के लोग भी भारतीयों का सम्मान करते हैं । राजदूत ने बताया कि वो शीघ्र ही भारत से युवाओं और पत्रकारों का एक प्रतिनिधी मंडल भी अपने देश भेजेंगे, जो वहां के हालात देख सकें व दोनों देशों के रिश्ते अधिक मजबूत हो सके ।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here