More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल में टी राजा की सभा को लेकर मांग तेज, मई में...

    भोपाल में टी राजा की सभा को लेकर मांग तेज, मई में सुरक्षा कारणों से नहीं मिली थी अनुमति

    भोपाल। राजधानी भोपाल में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। इसे लेकर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर तेलंगाना के विधायक टी. राजा की सभा आयोजित करने के लिए आधिकारिक अनुमति मांगी है।

     

    प्रमुख मैदानों में सभा के लिए आवेदन

    हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से भेंट कर शहर के प्रमुख स्थलों—इकबाल मैदान, अग्रसेन चौक या सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में टी. राजा की सभा कराने का प्रस्ताव रखा है। समिति का तर्क है कि यदि राजधानी में अन्य नेताओं और ओवैसी के कार्यक्रम को अनुमति दी जा सकती है, तो उसी आधार पर टी. राजा की सभा के लिए भी प्रशासनिक मंजूरी दी जानी चाहिए।

    पहले भी आ चुका है विवादों में मामला

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी टी. राजा के प्रस्तावित कार्यक्रमों को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी, जिस पर राजनीतिक और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। बहरहाल, हिंदू संगठन की इस नई मांग के बाद भोपाल के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here