More
    Homeराजस्थानजयपुरनिगम ने 5 कैंटर सामान जब्त किया

    निगम ने 5 कैंटर सामान जब्त किया

    जयपुर। नगर निगम जयपुर ने शहर में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न इलाकों से 5 कैंटर सामान जब्त किया। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश और पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में सतर्कता शाखा की टीम ने यह कार्रवाई की।नगर निगम की टीम ने विद्याधर नगर सेक्टर-2, बियानी कॉलेज रोड, एनआर मार्ट के पास, मॉल रोड विद्याधर नगर तथा मोती डूंगरी रोड से सांगानेर गेट तक दोनों ओर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया। गोदाम में भिजवाया जब्त सामानउपायुक्त सतर्कता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण में इस्तेमाल किया जा रहा सामान जब्त कर 5 कैंटर में भरकर नगर निगम के गोदाम में भिजवाया गया। टीम ने मौके पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों को समझाइश भी दी और भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद किया। उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि समय रहते अस्थाई अतिक्रमण हटा लें। इसके बावजूद यदि नगर निगम क्षेत्र में दोबारा अवैध अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के खिलाफ भारी चालान सहित प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम की सतर्कता शाखा ने शहर में सार्वजनिक सड़कों और स्थानों पर किए जा रहे अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here