More
    Homeराजस्थानजयपुरदेवनानी ने गंगा दशहरा पर विधान सभा उ‌द्यान में लगाया कल्पवृक्ष

    देवनानी ने गंगा दशहरा पर विधान सभा उ‌द्यान में लगाया कल्पवृक्ष

    जयपुर। राजस्थान विधान सभा उ‌द्यान में गंगा दशमी 25 मई,सोमवार से विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, शुक्रवार तक प्रतिदिन दो पौधे लगाये जायेंगे। इसके तहत विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधान सभा उ‌द्यान में सोमवार को कल्प वृक्ष का पौधा लगाकर वंदे गंगा जल संरक्षण     जन अभियान का शुभारम्भ किया। विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने भी उ‌द्यान में कल्प वृक्ष का पौधा लगाया।

    स्पीकर देवनानी ने गंगा दशहरा की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक रहना होगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारे और लोक कल्याण की भावना को सुदृढ करता है। देवनानी ने लोगों का आह्वान किया है कि सभी लोग पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभायें।

    स्पीकर देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवनदायिनी प्रकृति का प्रतीक हैं। गंगा दशमी आध्यात्मिक आस्था के पर्व के साथ जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरण का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। जल स्रोतों का संरक्षण, नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए प्रत्येक नागरिक को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाकर ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है।

    स्पीकर देवनानी ने युवाओं और सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि वे हरित अभियान से जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव प्रकृति पूजन और पर्यावरण संतुलन की प्रेरणा देती है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here