More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशधीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, ‘महिलाएं अकेली न आएं और सेवादारों पर...

    धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, ‘महिलाएं अकेली न आएं और सेवादारों पर भरोसा न करें’

    छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं, विशेषकर माताओं और बहनों से अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। हाल ही में वृंदावन में हुई एक घटना के बाद उनका मन विचलित है, जिसके चलते उन्होंने धाम पर आने वाले लोगों को जागरूक किया है।

    धाम में अकेली न आएं महिलाएं: धीरेंद्र शास्त्री

    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने शनिवार रात श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं और माताएं धाम पर अकेले आने से बचें। यदि किसी कारणवश उन्हें अकेले आना पड़े, तो वे किसी भी अनजान व्यक्ति या सेवादार पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि धाम में आने वाले श्रद्धालु लंबे समय तक ठहरने से बचें, क्योंकि यहां ठहरने की कोई विशेष और विस्तृत व्यवस्था नहीं है।

    सनातन धर्म पर लगातार हो रहे हमले

    पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म और धार्मिक स्थलों पर चारों तरफ से हमले और कुठाराघात किए जा रहे हैं। कई असामाजिक तत्व सनातन और उनके पीछे पड़े रहते हैं और उपद्रव मचाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आए दिन हिंदू धामों को कलंकित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, इसलिए हर किसी को अपनी सुरक्षा के प्रति खुद समझदार और सावधान रहना होगा।

    'मैं पूरे 5 एकड़ परिसर की सुरक्षा नहीं ले सकता'

    बाबा ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि वे मंदिर और मुख्य हॉल के भीतर की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले सकते हैं, लेकिन पूरे 5 एकड़ के विशाल मंदिर परिसर की व्यक्तिगत सुरक्षा की गारंटी वे नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के कारण बागेश्वर धाम या श्री बालाजी महाराज की छवि धूमिल हो। इसलिए उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे खुद सजग रहें और पूरी तरह सतर्कता बरतें।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here