More
    Homeधर्म-समाजघर में शांति और बरकत चाहिए? आईने से बदलें दिशा की ऊर्जा,...

    घर में शांति और बरकत चाहिए? आईने से बदलें दिशा की ऊर्जा, जानिए मिरर से वर्चुअल एंट्रेंस बनाने का तरीका

    Vastu Tips for Mirror : घर की मुख्य एंट्रेंस केवल आने-जाने का रास्ता नहीं होती, बल्कि यह ऊर्जा के प्रवेश का सबसे बड़ा स्रोत होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस दिशा में घर की एंट्रेंस होती है, उसका सीधा असर वहां रहने वालों की सेहत, धन और कामयाबी पर पड़ता है. कुछ दिशाएं ऐसी होती हैं जो घर में नकारात्मकता लाती हैं, जबकि कुछ दिशा की एंट्रेंस पॉजिटिव ऊर्जा को खींचती है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं इंदौर निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह. अगर आपका घर W1 या W2 दिशा में खुलता है, तो यह एक नकारात्मक एंट्रेंस मानी जाती है. इसके मुकाबले W3 और W4 जैसी दिशाएं बहुत शुभ मानी जाती हैं और ये घर में बरकत और खुशहाली लाती हैं. लेकिन सवाल ये है कि अगर आपके घर की एंट्रेंस गलत दिशा में बनी हुई है, तो क्या आप कुछ कर सकते हैं?

    आईना यानी मिरर से बदली जा सकती है दिशा की ऊर्जा
    वास्तु में आईने का इस्तेमाल केवल सजावट के लिए नहीं होता, बल्कि यह दिशा और ऊर्जा को सुधारने का एक असरदार ज़रिया भी होता है. अगर आपके घर की एंट्रेंस W1 या W2 में है और आप उसमें बदलाव नहीं कर सकते, तो वर्चुअल एंट्रेंस बनाना एक आसान और असरदार उपाय हो सकता है.

    इसका तरीका यह है कि आप ऐसी जगह पर मिरर लगाएं जहां W3 या W4 की दिशा का आभास हो सके. उदाहरण के लिए, अगर आपके घर की दीवार या कोई कोना W3 की ओर है, तो वहां एक बड़ा मिरर इस तरह लगाएं कि वो दरवाज़े के ठीक सामने दिखाई दे. इससे वर्चुअली ऐसा प्रतीत होगा जैसे आपके घर की एंट्रेंस शुभ दिशा में है.

    मिरर लगाते समय रखें ये सावधानियां
    आईना लगाना जितना आसान लगता है, उससे कहीं ज़्यादा ध्यान देने वाला काम है. अगर मिरर गलत दिशा में या गलत एंगल पर लगाया गया, तो इसका असर उल्टा भी हो सकता है. जिस एंट्रेंस को पॉजिटिव करना चाह रहे थे, वह और ज़्यादा नेगेटिव असर देने लगती है.
    इसलिए मिरर लगाते समय कुछ बातें ज़रूर ध्यान में रखें-
    -मिरर हमेशा साफ-सुथरा और बिना दरार वाला होना चाहिए.
    -अगर दीवार नहीं है, तो आप स्टैंडिंग मिरर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
    -मिरर का फ्रेम हल्का और सादा रखें, ताकि फोकस ऊर्जा पर रहे.
    -मिरर की पोजिशन इस तरह हो कि वो बाहर की पॉजिटिव दिशा को दिखाए, न कि कोई बिखरी हुई या भारी चीज़ों को.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here