More
    Homeधर्म-समाजपितृ पक्ष में राशि के अनुसार इस रंग के वस्तुओं का करें...

    पितृ पक्ष में राशि के अनुसार इस रंग के वस्तुओं का करें दान, सूर्य देव के जरिए पितरों तक पहुंचेगा तर्पण, ज्योतिषाचार्य नें बताया

    हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है. वर्ष के 365 दिनों में से करीब 15 दिन ऐसे होते हैं. जब लोग अपने पूर्वजों को विशेष रूप से स्मरण करते हैं. इस दौरान पितरों की शांति, सद्गति और आशीर्वाद के लिए श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए कर्मों से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है.

    अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार पितृ पक्ष में अपनी राशि के अनुसार वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना गया है. उनका कहना है कि इन 15 दिनों में किए गए धार्मिक कार्यों का उद्देश्य केवल कर्मकांड नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करना भी है.
    सूर्य देव के माध्यम से पितरों तक पहुंचता है तर्पण
    पंडित कल्कि राम बताते हैं कि जब किसी व्यक्ति का निधन हो जाता है तो धार्मिक परंपरा में उसे पितृ के रूप में स्मरण किया जाता है. पितृ पक्ष के दौरान उनके लिए शांति और सद्गति की कामना करते हुए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक पितृ पक्ष से जुड़ी धार्मिक परंपराओं में सूर्य देव का विशेष महत्व माना जाता है. सूर्य देव को पितरों तक अर्पण पहुंचाने का माध्यम माना गया है. इसलिए पितृ पक्ष में सूर्य को अर्घ्य देने और अपनी क्षमता के अनुसार दान-पुण्य करने की परंपरा है. मान्यता है कि सूर्य देव के माध्यम से किया गया अर्पण भगवान विष्णु तक पहुंचता है.

    ज्योतिषाचार्य के अनुसार राशि के अनुसार दान करते समय सबसे महत्वपूर्ण भावना श्रद्धा और सेवा की होती है अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन, वस्त्र या उपयोगी सामग्री दान करना चाहिए धार्मिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में किए गए श्राद्ध, तर्पण और दान से पूर्वजों के प्रति सम्मान व्यक्त होता है और परिवार के लोग उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं.
    राशि के अनुसार करें दान
    मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए पितृ पक्ष में लाल रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है. वृषभ राशि के जातक पीले रंग की वस्तुओं का दान कर सकते हैं. मिथुन राशि के जातकों को जरूरतमंद लोगों को हरी वस्तुओं या खाद्य सामग्री का दान करना चाहिए. कर्क राशि के जातक सफेद रंग की वस्तुओं, चावल, दूध या जरूरतमंदों के लिए भोजन का दान कर सकते हैं. सिंह राशि के जातकों के लिए गुड़, गेहूं और जरूरतमंदों को भोजन कराने का दान शुभ माना जाता है. कन्या राशि के जातक हरी वस्तुओं, अनाज और जरूरतमंदों को उपयोगी सामग्री दान कर सकते हैं. तुला राशि के जातकों के लिए सफेद रंग के वस्त्र या खाद्य पदार्थों का दान करना शुभ माना गया है. इस राशि के जातक लाल वस्त्र, मसूर की दाल या जरूरतमंदों को भोजन दान कर सकते हैं. धनु राशि के जातक पीली वस्तुओं, चने की दाल, हल्दी या पीले वस्त्र का दान कर सकते हैं. मकर राशि के जातक जरूरतमंदों को काले तिल, वस्त्र या भोजन का दान कर सकते हैं. कुंभ राशि के जातक तिल, कंबल या जरूरतमंद व्यक्ति को उपयोगी वस्तुओं का दान कर सकते हैं. मीन राशि के जातक पीले वस्त्र, चने की दाल या धार्मिक उपयोग की वस्तुओं का दान कर सकते हैं.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here