More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशMP के सिंगरौली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी थी...

    MP के सिंगरौली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी थी तीव्रता

    सिंगरौली। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) जिले के आसपास शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सिंगरौली क्षेत्र बताया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र (NCS) के अनुसार दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर कंपन महसूस किया गया।

    राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र (NCS) के अनुसार शनिवार दोपहर सिंगरौली जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था। तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई।

    जानकारी के मुताबिक झटका दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर महसूस किया गया। भारतीय मौसम विभाग भोपाल कार्यालय के मौसम विज्ञानी वी.एस. यादव ने बताया कि भूकंप का केंद्र सिंगरौली क्षेत्र में दर्ज हुआ है। हालांकि झटके से किसी तरह की क्षति या जनहानि की सूचना अब तक नहीं मिली है। जैसे ही लोगों झटके महसूस किए हड़कंप की स्थिति बन गई। लोग सर्तकता बरते हुए घरों बाहर आ गए। झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here