More
    Homeराज्ययूपीजिलाधिकारी के आदेश पर हटाया गया अतिक्रमण, टिनशेड लगाकर किया कब्जा

    जिलाधिकारी के आदेश पर हटाया गया अतिक्रमण, टिनशेड लगाकर किया कब्जा

    धमधमा ग्राम पंचायत में बंजर भूमि पर सल्तनत बानो ने टिनशेड लगाकर कब्जा कर लिया। मामले की शिकायत ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी की ओर से शनिवार को डलमऊ तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से की गई थी। डीएम के आदेश पर सोमवार को पुलिस बल के साथ नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल मनोज पाल, अरविंद कुमार पहुंचे और गांव सभा की सुरक्षित भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि ग्राम प्रधान कि शिकायत पर अतिक्रमण को हटवाया गया है। दोबारा कब्जा किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here