More
    Homeलाइफस्टाइलएक्सपर्ट का टिप: सही तरीके से A,E,I,O,U बोलकर पाएं जॉलाइन का परफेक्ट...

    एक्सपर्ट का टिप: सही तरीके से A,E,I,O,U बोलकर पाएं जॉलाइन का परफेक्ट शेप

    हम सभी की खराब लाइफस्टाइल और बिगड़ी हुई डाइट का असर मोटापे के रूप में नजर आता है। मगर बात के मोटापे तक पहुंचने में भी समय लगता है। आपका शरीर खाना खाते ही तुरंत मोटा नहीं हो जाता है। इस स्थिति को पनपने में महीने बीत जाते हैं। हालांकि, ये स्थिति शरीर के मोटापे को लेकर सही हो सकती है, मगर मोटापा सिर्फ शरीर ही नहीं चेहरे पर भी दिखता है। ऐसे में चेहरा लटका हुआ नजर आता है। यही कारण है कि लोगों के लोअर फेस की स्किन थुलथुल सी रहती है। अगर आप इस स्थिति से बचना चाहें, तो क्या करेंगे? इस सवाल का जवाब शायद आप यही देंगे कि इंजेक्शन और फेस लिफ्ट सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। मगर क्या आप जानते हैं कि इस स्थिति से बचने के लिए आपको आंख बंद करके पैसे खर्चने की जरूरत नहीं है। आप एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं, इससे चेहरे की त्वचा टाइट हो सकती है। साथ ही, नेचुरल तरीके से बहुत ही तीखी जॉलाइन भी बन सकती है। आइए अब इस एक्सरसाइज और इससे होने वाले फायदों के बारे में जान लेते हैं।

    फेस योग के फायदे 

    फेस योग को आप फेशियल योग या फेशियल एक्सरसाइज भी कह सकते हैं। ये चेहरे की मसल्स को मजबूत करने और स्किन टोन को सुधारने में मदद करते हैं। फेस योग में कई अलग तरह की मुद्राएं शामिल हैं। इसके कई फायदे होते हैं, जिनमें त्वचा को जवां और चमकदार बनाना, झुर्रियों को कम करना, ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाना और स्किन की रंगत को सुधारने पर ध्यान दिया जाता है। इस एक्सरसाइज की मदद से आप डबल चिन की परेशानी से बच सकते हैं।

    इंस्टाग्राम पर एक एक्सपर्ट ने बताया 

    बता दें कि आजकल हम लोगों की हर छोटी-बड़ी समस्या का हल सोशल मीडिया पर होता है। यही वजह है कि चेहरे की त्वचा को कसने के लिए भी इंस्टाग्राम पर कई बहुत ही असरदार तरीके बताए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक तरीका योग एक्सपर्ट विभूति अरोरा ने भी बताया है। उन्होंने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि सिर्फ 5 तरीके से मुंह बनाने की एक्सरसाइज करने पर आपको तीखी जॉलाइन मिल सकती है।

    A,E,I,O,U एक्सरसाइज करने का तरीका

    इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपने दोनों हाथों को कानों के पास या पीछे लगाना है। इसके बाद दम लगाकर आपको होंठों की मदद से लेकिन मन में A,E,I,O,U बोलना है। इस तरह चेहरे के निचले हिस्से कि सभी मसल्स स्ट्रेच होती हैं और चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ती है। इसके बाद आप आसानी से अपनी थुलथुल त्वचा को कस सकते हैं।

    कितनी बार करें एक्सरसाइज?

    आपको इस एक्सरसाइज को रोजाना नहीं करना है। जी हां, विभूति अरोरा की वीडियो के मुताबिक आप इस एक्सरसाइज को हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं। इससे चेहरे के आसपास पसीना आ सकता है। हालांकि, ये पसीना एक्सरसाइज के सही तरह काम करने की निशानी जैसा भी हो सकता है।

    कब ना करें?

    आपको इस एक्सरसाइज को तब नहीं करना चाहिए, जब चेहरे में खिंचाव बहुत ज्यादा महसूस हो। अगर आपकी बॉडी किसी भी तरह के दर्द या थकान का इशारा कर रही है, तो एक्सरसाइज करने से बचना फायदेमंद हो सकता है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here