More
    Homeधर्म-समाजश्राद्ध नहीं करेंगे तो भुगतेंगे ऐसे-ऐसे परिणाम, खून तक चूस लेंगे आपका,...

    श्राद्ध नहीं करेंगे तो भुगतेंगे ऐसे-ऐसे परिणाम, खून तक चूस लेंगे आपका, गरुड़ पुराण में बताए गए हैं ये भयानक संकेत

    गरुड़ पुराण में श्राद्ध न करने के भयानक परिणामों का उल्लेख किया गया है. यदि कोई व्यक्ति अपने पूर्वजों का श्राद्ध नहीं करता है, तो उसे गंभीर कष्टों का सामना करना पड़ सकता है. इन कष्टों में आर्थिक तंगी से लेकर शारीरिक और मानसिक परेशानियां तक शामिल हैं. पुराणों के अनुसार, ऐसे व्यक्ति का खून तक चूस लिया जाता है, जिससे उसका जीवन दुखों से भर जाता है. यह चेतावनी उन लोगों के लिए है जो श्राद्ध के महत्व को अनदेखा करते हैं.

    गरुड़ पुराण में पितरों का श्राद्ध और तर्पण करना संतान के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक कर्तव्य बताया गया है और यह 16 संस्कार (षोडश संस्कार) में से एक है. पितृपक्ष के समय लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध, दान आदि कार्य करते हैं. गरुड़ पुराण में पितरों से जुड़े कर्मों और उनके महत्व के बारे में अच्छे से बताया गया है. कई बार लोग मॉर्डन सोच की वजह से श्राद्ध कर्म करना जरूरी नहीं समझते हैं और पितृपक्ष से जुड़े रीति-रिवाजों का पालन नहीं करते हैं. आइए जानते हैं अगर पूर्वजों का श्राद्ध कर्म ना किया जाए तो उसका जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है. गरुड़ पुराण में इस बारे में क्या बताया गया है…

    गरुड़ पुराण में यह मान्यता मिलती है कि अगर किसी व्यक्ति के लिए निर्धारित श्राद्ध कर्म विधिपूर्वक नहीं किए जाते, तो पितरों की तृप्ति नहीं हो पाती और ऐसी स्थिति में घर के लोगों पर पितृ दोष लग सकता है. क्योंकि धार्मिक दृष्टि से इसे पितृ ऋण से जुड़ा विषय माना गया है. मान्यता के अनुसार इसका प्रभाव परिवार की सुख-शांति और समृद्धि पर पड़ सकता है. श्राद्ध कर्म ना करने पर परिवार में मानसिक अशांति, कार्यों में बार-बार बाधा, आर्थिक परेशानियां या पारिवारिक मतभेद जैसी स्थितियों को सामना करना पड़ता है. साथ ही वंश वृद्धि और विवाद में देरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

    पितृपक्ष के समय पितरों का यह आशा रहती है कि वह अपने परिजनों के यहां जाएंगे तो उनको अन्न-जल से संतुष्ट किया जाएगा. इसी आशा से वह पितृ लोक से पृथ्वी लोक पर अपने परिजनों के यहां सूक्ष्म स्वरूप में आते हैं. लेकिन जो लोग कहते हैं कि पितर हैं कहां और श्राद्ध व तर्पण करने से कुछ नहीं होता है, इस वजह से वह उचित तिथि को श्राद्ध नहीं करते तो उनके पितर निराश हो जाते हैं और शाप देकर वापस पितर लोक चले जाते हैं. ऐसी स्थिति में वह बाध्य होकर भूख-प्यास लगने की वजह से सगे संबंधियों का खून तक चूसने लग जाते हैं. साथ ही परिवार वालों को नौकरी-कारोबार समेत जीवन के हर क्षेत्र में परेशानी ही परेशानी झेलनी पड़ती हैं.

    श्राद्ध का मुख्य उद्देश्य केवल कर्मकांड करना नहीं, बल्कि दिवंगत पूर्वजों का स्मरण करना और उनके प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त करना माना जाता है. पितृपक्ष में परिवार के लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार तर्पण, पिंडदान, ब्राह्मण भोजन, गौ सेवा या जरूरतमंदों को भोजन एवं दान करते हैं. मान्यता है कि श्रद्धा से किए गए इन कार्यों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. इसलिए गरुड़ पुराण की धार्मिक शिक्षाओं में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, दान और सदाचार को विशेष महत्व दिया गया है.

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here