More
    Homeधर्म-समाज4 शुभ योग में इंदिरा एकादशी, लाभ-उन्नति मुहूर्त में करें पूजा, हरि...

    4 शुभ योग में इंदिरा एकादशी, लाभ-उन्नति मुहूर्त में करें पूजा, हरि कृपा से पितरों को मिलेगा मोक्ष!

    आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी ​को इंदिरा एकादशी के नाम से जानते हैं. इस साल इंदिरा एकादशी का व्रत 6 अक्टूबर दिन मंगलवार को है. यह आश्विन माह की पहली एकादशी व्रत है. इस दिन 4 शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें विष्णु पूजा के समय सर्वार्थ ​सिद्धि योग बनेगा, वहीं आप पूजा लाभ-उन्नति मुहूर्त में कर सकते हैं. यह व्रत पितृ पक्ष में पड़ता है, पितरों के उद्धार के लिए यह काफी महत्वपूर्ण व्रत है. भगवान विष्णु की कृपा से पितरों को मोक्ष मिलता है.
    इंदिरा एकादशी 2026 शुभ योग

        इंदिरा एकादशी के दिन 4 शुभ योग बन रहे हैं, जिसकी वजह से यह दिन अत्यंत फलदायी हो गया है. इंदिरा एकादशी को सिद्ध योग, साध्य योग, शुभ योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं.
        व्रत के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 06 बजकर 17 मिनट से बन रहा है और रात में 10 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. इस योग में किए गए शुभ कार्य सफल होते हैं. यह एक अत्यंत ही शुभ योग है.
        व्रत के दिन सिद्ध योग प्रात:काल से बनेगा, जो सुबह 7 बजकर 20 ए एम तक रहेगा. इसके बाद से साध्य योग बनेगा, जो अगले दिन 7 अक्टूबर को प्रात: 05:00 ए एम तक है. फिर शुभ योग बनेगा.
        इस व्रत का प्रारंभ सिद्ध योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा, पारण के सा​थ समापन शुभ योग में होगा.

    इंदिरा एकादशी 2026 मुहूर्त

    इंदिरा एकादशी व्रत पर भगवान विष्णु की पूजा आज सुबह में सूर्योदय के बाद से कर सकते हैं. उस दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:39 ए एम से 05:28 ए एम तक है. इस समय में स्नान आदि से निवृत होकर व्रत और पूजा का संकल्प करें. फिर विधिपूर्वक श्रीहरि की पूजा करें.
    एकादशी की पूजा लाभ-उन्नति मुहूर्त 10:41 ए एम से 12:09 पी एम के बीच करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं. इससे पूर्व चर-सामान्य मुहूर्त 09:13 ए एम से 10:41 ए एम तक है, वहीं अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर में 12:09 पी एम से 01:37 पी एम तक रहेगा.

    एकादशी का अभिजीत मुहूर्त 11:46 ए एम से लेकर दोपहर 12:33 पी एम तक है. यह दिन का शुभ समय है. कोई काम करना हो तो यह समय भी अच्छा रहेगा.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here