More
    Homeमनोरंजनअक्षय कुमार की आलीशान लाइफस्टाइल पर फराह की चुटकी, वायरल हुआ बयान

    अक्षय कुमार की आलीशान लाइफस्टाइल पर फराह की चुटकी, वायरल हुआ बयान

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार अपनी बेजोड़ एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस और कड़े अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में फिल्म निर्देशिका और कोरियोग्राफर फराह खान ने अक्षय के इसी समयबद्ध स्वभाव की तारीफ की है। इसके साथ ही फराह ने अक्षय कुमार की रईसी से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म 'तीस मार खान' की शूटिंग के दौरान 'खिलाड़ी कुमार' रोज़ाना हेलीकॉप्टर से अपने घर लौटा करते थे, जिस पर खुद अक्षय कुमार ने भी हामी भरी।

    जब हेलीकॉप्टर को 'टैक्सी' की तरह इस्तेमाल करने लगे अक्षय

    एक हालिया चैट शो के दौरान फराह खान, राजपाल यादव और फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के साथ बातचीत करते हुए इस मजेदार वाकये का जिक्र हुआ। फराह ने बताया कि फिल्म 'तीस मार खान' की शूटिंग मुंबई से करीब ढाई घंटे की दूरी पर स्थित मालशेज घाट पर चल रही थी। दूरी की वजह से फिल्म की पूरी यूनिट और बाकी कलाकार वहीं ठहरते थे। मगर अक्षय कुमार ऐसे कलाकार थे जो रोज़ाना शूटिंग खत्म करके अपने घर लौट जाते थे। हैरान करने वाली बात यह थी कि इतनी दूरी के बावजूद वे अगले दिन सेट पर बिल्कुल वक्त से पहुंचते थे।

    8 बजे के कॉल टाइम पर पौने आठ बजे हाजिर

    फराह खान ने जब अक्षय कुमार से सबके सामने पूछा कि वह रोज़ाना इतनी जल्दी घर कैसे अप-डाउन करते थे, तो अक्षय ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "हेलीकॉप्टर से।" इस पर फराह ने चुटकी लेते हुए कहा, "मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार ऐसा अभिनेता देखा, जो हेलीकॉप्टर को किसी आम टैक्सी की तरह इस्तेमाल कर रहा था।" हालांकि, फराह ने अक्षय के अनुशासन की जमकर सराहना की और कहा कि सुबह 8 बजे की शिफ्ट होने पर भी अक्षय हमेशा पौने आठ बजे ही सेट पर पहुंच जाया करते थे।

    फराह बोलीं- 'मेरे पैसे खा गया', अक्षय ने दिया मजेदार जवाब

    जब फराह ने हेलीकॉप्टर से आने-जाने के इस महंगे शौक पर बात की, तो अक्षय ने तपाक से कहा, "इससे किसी को क्या परेशानी हो सकती है? उस फिल्म का प्रोड्यूसर तो मैं खुद ही था।" इस पर फराह खान ने हंसते हुए याद दिलाया कि वह भी उस फिल्म की सह-निर्माता थीं और मजाकिया लहजे में बोलीं, "तभी तो मेरे पैसे खा गया।" अक्षय कुमार ने इस पर हंसते हुए पलटवार किया और कहा, "मैं पैसे खा गया…? सच तो यह है कि तूने सबसे ज्यादा पैसे उसी फिल्म से कमाए हैं।"

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here