More
    Homeराज्यकिसानों को मिला वार्ता का न्योता, 4 सितंबर को मनोहर लाल के...

    किसानों को मिला वार्ता का न्योता, 4 सितंबर को मनोहर लाल के साथ होगी बैठक

    जींद:दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर किसानों द्वारा बुधवार को प्रस्तावित अर्धनग्न अवस्था में पैदल मार्च को प्रशासन और किसान प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बातचीत के बाद स्थगित कर दिया गया है। किसानों को आगामी 4 सितंबर को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद 51 किसानों के जत्थे के रूप में चल रही पैदल यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।

    प्रशासन और किसान प्रतिनिधियों के बीच बैठक

    बुधवार सुबह नरवाना के प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई। इस दौरान किसानों की मांगों और आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। प्रशासन की तरफ से केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक का भरोसा मिलने के बाद किसानों ने अपना प्रस्तावित मार्च स्थगित करने पर सहमति व्यक्त की।

    बैरिकेडिंग हटाने और आगे की रणनीति

    प्रशासनिक अधिकारियों ने बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों को बैठक के बारे में आधिकारिक जानकारी दी। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने स्पष्ट किया कि इस यात्रा को केवल स्थगित किया गया है समाप्त नहीं, और यदि बातचीत में किसी प्रकार की आनाकानी की गई तो देश के अलग-अलग राज्यों से किसानों के जत्थे इस यात्रा से जुड़कर दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इसके साथ ही, प्रशासन द्वारा हरियाणा की तरफ लगाई गई बैरिकेडिंग को भी हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here