More
    Homeराजस्थानजयपुरभजनलाल सरकार से नाराज़ पूर्व मंत्री मालवीय ने छोड़ी BJP

    भजनलाल सरकार से नाराज़ पूर्व मंत्री मालवीय ने छोड़ी BJP

    जयपुर|राजस्थान के आदिवासी नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय भाजपा छोड़कर दोबारा कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को दावा किया कि पिछली सरकार में मंत्री रहे महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने भाजपा छोड़ दी है। डोटासरा के अनुसार, महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाना उनकी एक ऐतिहासिक गलती थी।

    मालवीय ने BJP छोड़ी

    कांग्रेस प्रदेश गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को दावा किया कि महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने BJP छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि पिछले कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे मालवीय ने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है और फिर से शामिल होने के लिए पत्र लिखा है।

    भाजपा में जाना ऐतिहासिक गलती

    गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि महेंद्रजीत सिंह ने साफ किया है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होना एक ऐतिहासिक गलती थी। महेंद्रजीत का अनुरोध अनुशासन समिति को भेज दिया गया है। समित के फैसले के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

    भाजपा में महसूस कर रहे थे घुटन

    डोटासरा ने यह भी दावा किया कि मालवीय का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा उनको सम्मान दिया है। भाजपा में तो उनको घुटन महसूस हो रही थी। मालवीय कांग्रेस की नीतियों में यकीन रखते हैं। मालवीय ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

    लोकसभा चुनाव में ज्वाइन की थी भाजपा

    राजस्थान के वागड़ क्षेत्र से आने वाले आदिवासी नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने बांसवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन BAP कंडिडेट राजकुमार रोत से हार गए थे।

    सरकार पर साधा निशाना

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद मालवीय ने संवाददाताओं से कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार होने के बाद भी वह लोगों के लिए काम नहीं करवा पा रहे थे। मौजूदा राज्य सरकार में कोई ऐसा नहीं है जो गरीबों की बात सुने। मैंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कई बार लेटर लिखा लेकिन समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकल सका है। मेरा मानना है कि केवल कांग्रेस ही जनता का भला कर सकती है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here