More
    Homeराज्यबिहारदोस्त ने की हत्या, खुद पुलिस के सामने किया सरेंडर

    दोस्त ने की हत्या, खुद पुलिस के सामने किया सरेंडर

    सारण । बिहार के सारण के बगौछिया गांव में देर रात एक दोस्त ने अपने ही 18 वर्षीय साथी रोहित कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के कुछ घंटे बाद  आरोपी आकाश कुमार ने खुद थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिससे पुलिस भी हैरान रह गई।
    पुलिस के अनुसार, हत्या से एक दिन पहले मृतक रोहित और आरोपी आकाश के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। इसी विवाद से आक्रोशित आकाश ने बदला लेने की ठान ली। उसने अपने एक पुराने चाकू में 50 रुपये खर्च कर धार लगवाई और रोहित को उसके घर से बाहर बुलाया।
    आकाश रोहित को गांव में ही एक स्थान पर ले गया, जहाँ कथित तौर पर एक अन्य युवक भी मौजूद था। इसके बाद आकाश ने चाकू से रोहित के गले पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह करीब तीन बजे आकाश स्वयं जनता बाजार थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के समक्ष हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है। मृतक अनुसूचित जाति का बताया जाता है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here