More
    Homeराजस्थानजयपुरएचपीसीएल रिफाइनरी में फिर लगी आग, धुआं उठने मची अफरा-तफरी

    एचपीसीएल रिफाइनरी में फिर लगी आग, धुआं उठने मची अफरा-तफरी

    बाड़मेर,। राजस्थान के बालोतरा में देश की सबसे हाईटेक हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड की रिफाइनरी में एक बार फिर आग लग गई। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में ऑयल रिसाव हो रहा था, जहां चिंगारी के बाद आग लग गई। आग लगते ही रिफाइनरी का फायर सिस्टम एक्टिव हो गया और सायरन बजने लगे। धुआं उठने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और करीब 15 मिनट में आग पर काबू पाया।
    जानकारी के मुताबिक आग से बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। इस रिफाइनरी का उद्घाटन 21 अप्रैल को होना था। इससे पहले रिफाइनरी में 20 अप्रैल को यहां आग लग गई थी। इसके बाद 4 जुलाई को पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। इसी साल 20 अप्रैल को रिफाइनरी के दो हिस्सों क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट में आग लग गई थी। यूनिट से धुआं उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया। इसके बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 2 से 3 घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान यूनिट से लपटें उठती रहीं।
    सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड की यह रिफाइनरी राजस्थान में नए बने जिले बालोतरा के पचपदरा में मौजूद है। 4500 एकड़ में बनी रिफाइनरी में विदेशों से मंगाए जाने वाले कच्चे तेल को प्रोसेस करने और उससे अलग-अलग प्रोडक्ट तैयार करने के लिए पूरा कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। यहां सालाना 9 मिलियन टन कच्चा तेल साफ किया जा सकता है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here