More
    Homeमनोरंजन‘ड्रीम गर्ल’ से ‘मरजावां’ तक, इन फिल्मों में दिखा त्योहारों का रंग

    ‘ड्रीम गर्ल’ से ‘मरजावां’ तक, इन फिल्मों में दिखा त्योहारों का रंग

    मुंबई: सिनेमाई दुनिया में अक्सर ऐसी फिल्में बनती हैं, जिनमें त्यौहारों के भी जश्न को दिखाया जाता है। आज 02 अक्तूबर को दशहरा का उत्सव मनाया जा रहा है, जो असत्य पर सत्य की जीत का दिन है। कई बॉलीवुड फिल्में हैं, जिनमें भगवान राम और रावण के युद्ध या रामलीला के दृश्य दिखाए गए हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।

    दिल्ली 6
    राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में साल 2009 में 'दिल्ली 6' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी की बात करें,  तो यह फिल्म दिल्ली के चांदनी चौक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी रामलीला और दशहरे की थीम से जुड़ी है, जिसमें इंसान के भीतर छिपे डर, अच्छाई और बुराई को पहचानने की बात की गई है। इस फिल्म में राम और रावण दोनों की झलक देखने को मिली है।

    कहानी
    विद्या बालन अभिनीत फिल्म 'कहानी' साल 2012 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था। यह फिल्म बुराई पर अच्छाई के संघर्ष को दिखाती है। वहीं फिल्म में दशहरे के पर्व को बेहद प्रभावशाली और संदेशपूर्ण तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म का सबसे खतरनाक मोड़ क्लाइमैक्स सीन में आता है, जब अभिनेत्री दशहरे की भीड़ के बीच अपने पति को खत्म कर न्याय का प्रतीक बनती हैं। यह फिल्म नारीशक्ति को भी दिखाती है।

    ड्रीम गर्ल
    आयुष्मान खुराना की इस फिल्म की शुरुआत रामलीला के मंचन से होती है, जिसमें अभिनेता सीता के किरदार में नजर आते हैं। इसके अलावा फिल्म में दशहरा का भी दृश्य दिखाया गया है। साथ ही फिल्म में सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया गया है कि लोग दुनिया में कितने अकेले हैं और वो किसी से सार्थक प्रेम नहीं कर पाते। यह फिल्म 2019 में आई थी, जिसका निर्देशन राज शाण्डिल्य ने किया था।

    मरजावां
    मिलाप जावेरी के निर्देशन में साल 2019 में 'मरजावां' रिलीज हुई थी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा का अलग ही अंदाज देखने को मिला था। इस फिल्म में रावण दहन के सीन को दिखाया गया है। फिल्म में विलेन की भूमिका में रितेश देशमुख हैं, जिन्हें रावण के रूप प्रदर्शित किया गया है। यह फिल्म बुराई पर अच्छाई की जीत को दिखाती है।

    नौटंकी साला
    रोहन सिप्पी के निर्देशन में 2013 में रॉम-कॉम फिल्म 'नौटंकी साला' आई थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और कुणाल रॉय कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में आयुष्मान ने आरपी यानी राम परमार का किरदार निभाया है, जो एक नाटक मंडली से जुड़ा हुआ है। फिल्म के कई दृश्यों में रामलीला के मंचन को भी दर्शाया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here