More
    Homeलाइफस्टाइललहसुन से निखरेगा चेहरा! दाग-धब्बों का दुश्मन है ये देसी नुस्खा

    लहसुन से निखरेगा चेहरा! दाग-धब्बों का दुश्मन है ये देसी नुस्खा

    नई दिल्ली।  लहसुन का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अपने कई बार किया होगा। ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन का इस्तेमाल करके आप चेहरे पर निखार भी ला सकते हैं? जी हां, ये सुनने में भले ही अजीब लग सकता है। मगर यही सच है कि लहसुन से भी त्वचा पर नेचुरल निखार लाया जा सकता है। आप सभी ने चेहरे पर निखार के लिए आज तक तरह-तरह की क्रीमों का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन इससे स्किन पर कोई खास असर नहीं होता है। अगर आप भी इस महंगी क्रीमों को खरीद कर पछता रहे हैं, तो अब कुछ किफायती इस्तेमाल करके देख सकते हैं। इससे चेहरा चांद सा चमकने लगेगा। आइए इस नुस्खे के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

    डॉक्टर ने साझा किया नुस्खा

    इंस्टाग्राम वीडियो में डॉक्टर मनोज दास ने लहसुन का एक बेहतरीन नुस्खा बताया है। इससे त्वचा को कई फायदे हो सकते हैं। इस नुस्खे की सामग्री के बारे में बात करें, तो आपको चार चीजों की जरूरत है:

    • लहसुन की 10 कलियां
    • एक कप दूध
    • बाजार वाला एलोवेरा जेल
    • ग्लिसरीन

    (नोट: सामग्री की मात्रा को आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं)

    नुस्खा बनाने की विधि

    आपको इस नुस्खे को तैयार करने के लिए लहसुन की 10 कलियां लेनी हैं। इन कलियों को आप छीलकर कद्दूकस कर लें या बारीक काट लें। अब इन कलियों के साथ एक कप दूध मिलाना है। अब इस दूध को किस बर्तन में गर्म करने के लिए रख दें। आपको इसे तब तक गर्म करना है, जब तक दूध की मात्रा आधी नहीं रह जाती है। अब इस दूध को छानकर ठंडा कर लें। अब इसमें बाजार से खरीदा हुआ एलोवेरा जेल मिलाएं। ध्यान रखें कि आपको पौधे से तोड़ा हुआ ताजा एलोवेरा इस्तेमाल नहीं करना है। इसके बाद आपको ग्लिसरीन मिलाना है चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। आपका स्किन को निखारने वाला लोशन तैयार है।

    कैसे करें इस्तेमाल?

    इस घरेलू लोशन को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक हफ्ते का समय होता है। आसान शब्दों में समझें, तो आप एक बार में सिर्फ एक हफ्ते के हिसाब से ही लोशन बनाएं। आप लोशन को इससे ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। दरअसल, दूध में खटास आने लगती है, जो चेहरे पर इस्तेमाल करने लायक नहीं रहता है। इस लोशन को आप रोजाना रात में साफ चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे की 15 से 20 मिनट के लिए मसाज करें। ध्यान रखें कि आपको मुंह नहीं धोना है। इससे कुछ ही दिनों में चेहरे पर निखार आएगा।

    लहसुन स्किन के लिए फायदेमंद कैसे?

    लहसुन अपनी एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लामेट्री प्रॉपर्टीज के कारण स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये मुंहासे, लालिमा, और त्वचा के इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है, साथ ही त्वचा को निखारता है।

    दूध के फायदे

    कच्चा दूध त्वचा की रंगत को सुधारता है और दाग-धब्बों को कम करता है। कच्चा दूध त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे रूखा होने से बचाता है। इससे त्वचा की जलन जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

    बाजार वाले एलोवेरा के फायदे

    एलोवेरा जेल में पानी, खनिज और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को गहराई से नमी देते हैं। इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है। इससे स्किन की कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here