More
    Homeबिजनेसक्यों ₹1 लाख की ओर बढ़ रहा सोना? ₹99,000 पार, ये कारक...

    क्यों ₹1 लाख की ओर बढ़ रहा सोना? ₹99,000 पार, ये कारक और बढ़ाएंगे कीमत

    पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट के बाद फिर से सोने का भाव बढ़ने लगा है. एक दिन पहले 300 रुपये महंगा होने के बाद आज फिर सोना बढ़कर गया है 99 हजार के पास पहुंच गया है. ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 99,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है (टैक्स शामिल है), वहीं 22 कैरेट सोना 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है. चलिए जानते हैं क्या है सोने का हाल और अब किन कारणों से बढ़ रही है कीमत.

     

    फोटो सोर्स- तनिष्क वेबसाइट

    MCX पर भी भाग रहा सोना

    फिलहाल सोने की चाल को समझना मुश्किल है, जहां एक तरफ सोने की रिटेल कीमतें बढ़ रही हैं इधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने गिरावट के साथ खुला है, यह 63 रुपये नीचे है और 97,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है.

    ग्लोबल बाजार में चमक रहा सोना

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ खुला है, यहां सोने का दाम 3,366 डॉलर प्रति औंस है. इस तेजी के पीछे कई वजह हो सकती हैं. चलिए जानते हैं…

    आपके शहर में सोने का भाव

    शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)
    चेन्नई98,85090,610
    मुंबई98,85090,610
    दिल्ली99,00090,760
    कोलकाता98,85090,610
    बेंगलुरु98,85090,610
    हैदराबाद98,85090,610
    केरल98,85090,610
    पुणे98,85090,610
    वडोदरा98,90090,660

    सोर्स- गुड रिटर्न्स

    सोने में तेजी का कारण

    रिपोर्ट के मुताबिक, अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के CEO चिंतन मेहता ने बताया कि “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्युमिनियम पर इंपोर्ट ड्यूटी 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा के बाद बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा है.”

    मेहता ने आगे कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव और मध्य पूर्व में चल रहे संघर्षों की वजह से भी सोने की कीमतों को सहारा मिला है.

    वहीं HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि निवेशक अब अमेरिका के मई महीने के ISM – मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) रिपोर्ट पर नजर बनाए हुए हैं.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here