More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशराज्यपाल पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती को दी श्रद्धांजलि

    राज्यपाल पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती को दी श्रद्धांजलि

    भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनको नमन किया। उन्होंने लोकभवन में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल पटेल ने रानी दुर्गावती के बलिदान  दिवस पर दो मिनट का मौन धारण किया। रानी दुर्गावती का पुण्य स्मरण कर नमन किया।

    लोकभवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित रानी दुर्गावती के बलिदान  दिवस कार्यक्रम में जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक खांडेकर, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, लोकभवन एवं जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य, अधिकारी गण उपस्थित थे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here