More
    Homeदुनियामक्का में गर्मी के कहर से हज यात्रियों की मौत

    मक्का में गर्मी के कहर से हज यात्रियों की मौत

    नई दिल्ली. सऊदी अरब के मक्का और मदीना में हज यात्रा के दौरान भीषण गर्मी के कारण हज यात्रियों की मौत हुई है। 550 हज यात्रियों की मौत की पुष्टि की गई है, जिसमें सबसे अधिक 323 यात्री मिस्र से हैं। यह घटनाएं अत्यधिक गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण हुई हैं। एक राजनयिक ने बजाया कि मिस्र के 323 मृतकों में से केवल एक की मौत का कारण गर्मी के अलावा कुछ और है। शेष सभी की मृत्यु भीषण गर्मी के चलते हुई है। इसके अलावा, एक हज यात्री भीड़ के दौरान घायल हो गया है। इन आंकड़ों की पुष्टी मक्का के पास स्थित अल-मुआइसम के अस्पताल के मुर्दाघर से हुई है।

    जॉर्डन के 60 लोग भी बने गर्मी का शिकार

    राजनयिकों ने कहा कि जॉर्डन के 60 लोगों की भी मौत हुई है, जबकि मंगलवार को अम्मान द्वारा आधिकारिक तौर पर 41 लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, ताजा आंकड़ों के साथ ही कई देशों द्वारा अब तक बताई गई कुल मौतों की संख्या 577 हो गई है। राजनयिकों ने बताया कि मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघरों में से एक अल-मुआइसम में कुल 550 शव थे।

    लापता हुए मिस्र के लोगों की तलाश जारी

    मंगलवार को मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा कि काहिरा हज के दौरान लापता हुए मिस्र के लोगों की तलाश के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। जबकि मंत्रालय के बयान में कहा गया कि कुछ निश्चित संख्या में मौतें हुई हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उनमें मिस्र के लोग भी शामिल हैं या नहीं। सऊदी अधिकारियों ने गर्मी से पीड़ित 2,000 से अधिक लोगों का इलाज करने की सूचना दी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here