More
    Homeराजनीति“एक आंख में खुशी, दूसरी में गम…” सम्राट की शपथ पर भावुक...

    “एक आंख में खुशी, दूसरी में गम…” सम्राट की शपथ पर भावुक हुए मांझी, नीतीश को दिया श्रेय

    बिहार के राजनीतिक इतिहास में आज बुधवार को एक नया अध्याय लिखा गया। पहली बार भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा है। सुबह 11:00 बजे सम्राट चौधरी ने लोक भवन में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे, जिनमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी शामिल थे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मांझी ने एक ओर जहां सम्राट चौधरी के लिए अपनी खुशी जाहिर की, वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार के बारे में बात करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए।

    नीतीश कुमार ने मुझे पहचान दी
    पटना में मीडिया से बात करते हुए जीतन राम मांझी काफी भावुक दिखें। उन्होंने कहा, 'मेरी दो आंखें हैं, एक से खुशी के आंसू बह रहे हैं, तो दूसरी आंख से दुख के आंसू निकल रहे हैं।' जब उनसे इसका कारण पूछा गया, तो वे बहुत भावुक हो गए और कहा कि सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री बन गए इसलिए खुशी के आंसू और दुख के आंसू नीतीश कुमार के लिए क्योंकि आज जीतन राम मांझी जो भी है वो नीतीश कुमार के द्वारा ही पहचानित है, वह पूरी तरह से नीतीश कुमार का दिया हुआ तोहफा है। जीतन राम मांझी ने कहा, 'अगर नीतीश कुमार ने 2014 में मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाया होता, तो आज मेरी इतनी चर्चा नहीं हो रही होती। पूरे भारत में लोग नहीं जानते कि मैं कौन हूं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने महादलित समुदाय के एक बेटे को इतना ऊंचा पद दिया, मुख्यमंत्री बनाया। जाहिर है, जब यह कहानी नीतीश कुमार की है, तो मेरे आंखों में आंसू कैसे न आते?'

    सम्राट चौधरी बिहार को आगे ले जाएंगे- मांझी
    जीतन राम मांझी ने सम्राट चौधरी को बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं और कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 सालों तक बिहार पर शासन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर नीतीश कुमार के कार्यकाल में कोई कमी रह गई होगी, तो सम्राट चौधरी अपनी प्रशासनिक सूझबूझ से उन्हें दूर करेंगे और बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

    जीतन राम मांझी ने नई सरकार के लिए दी बधाई
    इसके अलावा जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर भी नहीं सरकार को बधाई दी। मांझी ने एक्स पर लिखा, 'शपथ सम्राट का, इतिहास रचा जाएगा बिहार के विकास का। सम्राट चौधरी जी को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री तथा विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को उपमुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here