More
    Homeराजस्थानजयपुरलॉरेंस गैंग का राइट हैंड हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा है...

    लॉरेंस गैंग का राइट हैंड हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा है कनेक्शन

    जयपुर। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय गुर्गे हैरी बॉक्सर को सुरक्षा एजेंसियों ने अमेरिका में डिटेन कर लिया है। हरियाणा एसटीएफ और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित हैरी बॉक्सर को अब भारत प्रत्यर्पित (डिपोर्ट) कराने की कानूनी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

    बॉक्सिंग रिंग से अपराध की दुनिया तक का सफर

    राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र का रहने वाला हरिश्चंद्र जाट उर्फ हैरी बॉक्सर शुरुआत में सेना या राजस्थान पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। जयपुर में रहकर उसने व्यावसायिक बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली और युवाओं को कोचिंग भी दी, जिसके चलते उसका नाम 'हैरी बॉक्सर' पड़ा। हालांकि, जयपुर में पढ़ाई के दौरान गलत संगत में आने के बाद वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आया और अपराध के रास्ते पर चल पड़ा। उसके खिलाफ जयपुर, अलवर, सीकर, धौलपुर और करौली जिलों में रंगदारी, लूट और हत्या के प्रयास जैसे 10 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।

    फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागकर देता रहा धमकियां

    साल 2022 में हैरी बॉक्सर नेपाल के रास्ते फर्जी पासपोर्ट बनवाकर अमेरिका भाग गया था। विदेश में बैठकर भी उसने राजस्थान के व्यापारियों से रंगदारी मांगना जारी रखा। अक्टूबर 2025 में उसने जयपुर के एक बड़े कपड़ा व्यवसायी को इंटरनेशनल नंबर से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी और रंगदारी की मांग की, जिसके बाद जयपुर के नारायण विहार थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब अमेरिका में हिरासत में लिए जाने के बाद उसे जल्द भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here