More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशलहार विधायक अंबरीश शर्मा से हेमंत खंडेलवाल की अहम मुलाकात

    लहार विधायक अंबरीश शर्मा से हेमंत खंडेलवाल की अहम मुलाकात

    मध्‍य प्रदेश के भिंड| जिले की लहार सीट से विधायक अंबरीश शर्मा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया. उन्‍हें अपनी बात सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक पहुंचाने के लिए धरने का सहारा लेना पड़ा. जिसके बाद आज विधायक अंबरीश शर्मा ने प्रदेश अध्‍यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की है और उन्‍हें क्षेत्र में चल रही सभी समस्‍याओं की जानकारी दी है. उनका कहना है कि वे अपनी ही विधानसभा में अधिकारियों के रवैए से परेशान हैं|

    धरने पर बैठे विधायक

    विधायक अंबरीश शर्मा गुड्डू सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ अनिश्च‍ितकालीन धरने पर बैठ गए. धरना स्‍थल से विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भ्रष्‍टाचार और तानाशाही के आरोप लगाते हुए ऐसे कई स्‍थानीय मुद्दों को लेकर मोर्चा खेल दिया. उनका कहना है कि हम संस्‍कारी पार्टी के संस्‍कारी विधायक हैं और ये अधिकारी पूरी तरह से समझ लें. हम अगर एक राक्षस से 35 साल लड़ सकते हैं, तो तुम तो फिर भी अधिकारी हो. ”एक फूंक के हो, फूकेंगे तो पाकिस्‍तान में जाकर गिरोगे|”

    विधायक अंबरीश शर्मा के 3 प्रमुख मुद्दे

    पहला मुद्दा – विधायक शर्मा ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि गोविंद सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान दलित-पिछड़ी बस्‍ती के सरकारी रास्‍ते पर कब्जा करके अपनी कोठी का निर्माण किया था. उन्‍होंने कहा कि कोर्ट के आदेश और नाप-तोल के बावजूद प्रशासन रास्‍ता खुलवाने में पूरी तरह से विफल रहा है. उन्‍होंने कहा कि समाजसेवी बाबूलाल टैंगोर के नेतृत्व में स्‍थानीय लोग पिछले 595 दिनों से धरने पर बैठे है, लेकिन उनकी किसी भी तरह से सुनवाई नहीं हो रही है|

    दूसरा मुद्दा – विधायक शर्मा का आरोप है कि बिजली कंपनी की उप-महाप्रबंधक (डीजीएम) पर ग्रामीणें को धमकाने, दबंगई दिखाने और अभद्र व्‍यवहार का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि बिजली कंपनी द्वारा गलत बिजली बिल दिए जा रहे हैं और बिना कारण के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं|

    तीसरा मुद्दा – विधायक शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने साजिश के तहत लहार क्षेत्र की रेत खदानों को बंद किया है. इसके चलते रेत की ट्रॉली में करीब 5 हजार रुपये में मिल रही है, जबकि लहार विधानसभा के मिहोना क्षेत्र में इसकी कीमत 11,000 रुपये तक पहुंंच गई है. इसके कारण निर्माण कार्य भी प्रभावित हाे रहे है|

    जनता की समस्‍या के लिए सड़क पर आए विधायक

    धरने पर बैठे विधायक अंबरीश शर्मा ने भिंड कलेक्कट को अनुभवहीन बताया है. उन्‍होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर सीएम मोहन यादव से मुलाकात की थी, लेकिन प्रशासनिक स्‍तर पर किसी भी प्रकार का समाधान नहीं मिला, जिसके बाद जनता की समस्‍याओं को देखते हुए उन्‍हें ही सड़क पर उतरना पड़ा|

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here