More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर होमगार्ड भर्ती में युवाओं की फिटनेस कमजोर

    अलवर होमगार्ड भर्ती में युवाओं की फिटनेस कमजोर

    होमगार्ड भर्ती में एक किलोमीटर दौड़ में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी बाहर, 25 मार्च को महिला भर्ती

    अलवर | पुलिस लाइन में चल रही होमगार्ड भर्ती में युवाओं की फिटनेस को लेकर चिंताजनक स्थिति सामने आ रही है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान पचास प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी एक किलोमीटर की दौड़ भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

    भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रतिदिन करीब 4 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है, लेकिन इनमें से लगभग 1 हजार अभ्यर्थी ही उपस्थित हो रहे हैं। दौड़ में सफल होने वालों की संख्या महज 300 से 400 के बीच ही रह रही है। भर्ती के नौवें दिन भी यही औसत देखने को मिला।

    होमगार्ड भर्ती अधिकारी राजेंद्र कुमार जांगिड़ ने बताया कि 16 मार्च से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी और लगातार अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि भर्ती में पास होने वालों की संख्या 50 प्रतिशत के आसपास भी नहीं पहुंच पा रही है, जिससे युवाओं की शारीरिक तैयारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि 25 मार्च को इसी ग्राउंड पर महिला अभ्यर्थियों की दौड़ आयोजित की जाएगी। इसके बाद दौसा जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

    गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेंट हरि सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 409 पदों पर अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और दौसा जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती की जा रही है।

    इस स्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ युवाओं को शारीरिक फिटनेस पर भी गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here