More
    Homeराज्यमध्यप्रदेश‘बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी,’ राष्ट्रगीत के अपमान को...

    ‘बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी,’ राष्ट्रगीत के अपमान को लेकर कांग्रेस पर बरसे CM Mohan Yadav

    इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन में राष्ट्रगीत वंदेमातरम् को लेकर जन्में विवाद पर अब सियासी घमासान शुरू हो गया है. इस बजट सम्मेलन में कांग्रेस की दो महिला पार्षदों द्वारा राष्ट्रीय गीत गाने से इनकार किए जाने के बाद यह मुद्दा नगर निगम से निकलकर प्रदेश की राजनीति तक जा पहुंचा है. अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना क्रम को राष्ट्रीय भावना से जोड़ते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है.

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    भोपाल में इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर सीधे निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नगर निगम में वंदे मातरम गाने से इनकार करना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह कांग्रेस के चरित्र को उजागर करता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि “बड़ी बेशर्मी के साथ कहा गया कि मैं नहीं गाऊंगी”, जो राष्ट्रीय गीत का अपमान है. उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और राष्ट्रीय नेतृत्व से इस मामले पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है.

    वंदे मातरम और भारत माता की जय

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम और भारत माता की जय जैसे नारों के साथ देशभक्तों की भावना जुड़ी है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हजारों लोगों ने ऐसे नारों के साथ अपने प्राण न्यौछावर किए हैं. ऐसे में इनका विरोध करना देशभक्तों का अपमान है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है.

    ऐसे मुद्दों पर चुप क्यों है कांग्रेस?- CM Mohan yadav

    कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस पार्टी खुद को राष्ट्रवादी बताती है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे मुद्दों पर उसकी चुप्पी और आचरण गंभीर सवाल खड़े करता है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि वंदे मातरम के छंदों को लेकर प्रधानमंत्री ने देश का दिल जीता है, लेकिन कांग्रेस आज भी इस विषय पर स्पष्ट रुख नहीं अपना पा रही.

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here