More
    Homeराजस्थानअलवरगर्मी व लू से बचाव के लिए प्रशासन करा रहा सडकों पर...

    गर्मी व लू से बचाव के लिए प्रशासन करा रहा सडकों पर पानी का छिडकाव

    तिजारा. जिले भर में इन दिनों सूर्य के तेवर प्रचण्ड हो चले हैं। दिन का तापमान 46 डिग्री को पार करने लगा है। मई महीने में गर्मी की प्रचण्डता एवं हीटवैव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के प्रयास शुरू किए हैं। राज्य सरकार के आदेश पर तिजारा में फायर बिग्रेड से तेज धूप में तपती सडकों पर पानी का छिडकाव शुरू किया गया है।
    जानकारी के अनुसार आयुक्त नगर परिषद तिजारा के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के देख रेख में लोगों को राहत दिलाने के लिए पानी का छिडकाव किया जा रहा है। कस्बे के विकास पथ मार्केट, थाना चौराहा, रोडवेज बस बुकिंग स्टैंड, होली टीबा रोड आदि पर फायर बिग्रेड ने पानी का छिडकाव किया।

    तेज गर्मी से बचाव के लिए सरकार को करने होते हैं इंतजाम

    तेज गर्मी एवं तेजी सर्दी के साथ ज्यादा बारिश होने पर सरकार को विशेष इंतजाम करने होते हैं, इनमें गर्मी में सड़कों पर पानी डलवाना, तेज सर्दी में अलाव जलवाना आदि इंतजाम शामिल हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here