More
    Homeराजस्थानअलवरशहरवासियों को गर्मी से बचाने के लिए ट्रैफिक लाइट रहेगी 3 घंटे...

    शहरवासियों को गर्मी से बचाने के लिए ट्रैफिक लाइट रहेगी 3 घंटे बंद

    अलवर. प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग अब दोपहर में कम ही घर से बाहर निकलते हैं। नौतपा की शुरुआती 2 दिन भी प्रचंड गर्मी पड़ी। जहां अलवर शहर का तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। अब दिन के समय में बाहर निकलने वाले वाहन चालकों के लिए यातायात पुलिस की ओर से गर्मी में एक जगह खड़ा ना रहना पड़े इसके लिए शहर के तीन ट्रैफिक लाइट पॉइंट को बंद किया जा रहा है। यह ट्रैफिक लाइट दोपहर में 3 घंटे तक बंद रहेगी। इससे वाहन चालकों को सहूलियत मिलेगी।
    अलवर शहर के यातायात प्रभारी हरिओम मीना ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्थानीय स्तर पर निर्णय लिए गए हैं कि शहर में  कम वाहन लोड वाले ट्रैफिक सिग्नल वाहन चालकों के लिए दोपहर 12 से 3 बजे तक के लिए बंद किया जाएगा। जिससे कि वाहन चालकों को धूप में खड़ा नहीं होना पड़े। हरिओम मीना के अनुसार यह ट्रैफिक सिग्नल जेल चौराहाए एसएमडी सर्किल व भवानी तोप सर्कल होंगे। यातायात प्रभारी हरिओम मीना ने कहा कि शहर के अन्य ट्रैफिक सिगनलों पर भी लोड को चेक किया जाएगा। अगर लोड कम रहता है तो अन्य ट्रैफिक सिग्नल को दिन के समय बंद किया जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here