More
    Homeदुनियामिस्र के आसमान में गूंजेगा भारत का दम, सारंग टीम 8 सितंबर...

    मिस्र के आसमान में गूंजेगा भारत का दम, सारंग टीम 8 सितंबर से दिखाएगी शानदार करतब

    नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (IAF) की प्रसिद्ध सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम मिस्र के अल अलामीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आयोजित होने वाले दूसरे 'एल अलामीन इंटरनेशनल एयरशो' में भाग लेने के लिए मिस्र पहुंच गई है। यह अंतरराष्ट्रीय एयरशो 8 से 10 सितंबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। दुनिया की एकमात्र पांच हेलिकॉप्टर वाली यह डिस्प्ले टीम मिस्र के आसमान में अपनी बेजोड़ उड़ान क्षमता, सटीक तालमेल और पेशेवर कौशल का प्रदर्शन करेगी, जो भारत और मिस्र के बीच मजबूत होते रक्षा व कूटनीतिक संबंधों को दर्शाता है।

    स्वदेशी एएलएच ध्रुव से करेगी हैरतअंगेज करतब

    सारंग टीम भारत में ही डिजाइन और निर्मित स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) 'ध्रुव' का संचालन करती है। यह टीम बेहद कठिन फॉर्मेशन, कम ऊंचाई पर उड़ान और एक साथ किए जाने वाले हवाई प्रदर्शन के लिए विश्व भर में जानी जाती है। इस एयरशो के दौरान टीम अपना प्रसिद्ध 'डॉल्फिन लीप' मैन्युवर पेश करने के साथ-साथ पहली बार एक नया मैन्युवर 'स्पॉट स्टॉल टर्न' भी दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगी।

    वैश्विक मंच पर भारतीय एयरोस्पेस की ताकत

    अल अलामीन इंटरनेशनल एयरशो में दुनिया भर की प्रमुख वायुसेनाओं के अलावा एयरोस्पेस, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े वैश्विक विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर सारंग टीम का प्रदर्शन न केवल भारतीय वायुसेना के साहसिक जज्बे को दर्शाएगा, बल्कि भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस उद्योग की क्षमता और एएलएच ध्रुव की फुर्ती व बहुमुखी प्रतिभा का लोहा भी मनवाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here