More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशCM ने टर्मिनल-1 का लोकार्पण किया, इंदौर एयरपोर्ट में अब यात्रियों को...

    CM ने टर्मिनल-1 का लोकार्पण किया, इंदौर एयरपोर्ट में अब यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रविवार ( 29 मार्च 2026) को इंदौर को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नेलोकमाता अहिल्याबाई इन्टरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का लोकार्पण किया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमानन क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया है। लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन हमें लोककल्याण का मार्ग दिखाता है। लोकमाता के पद चिन्हों पर चलकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम जनसेवा के नए कदम बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच और दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि अब हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज की यात्रा करने में समर्थ्य हुआ है।

    अमेरिकी काउंसिल ने किया क्वॉलिटी सर्टिफिकेट से सम्मानित

     

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह नया टर्मिनल इन्दौर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर और मजबूती के साथ प्रतिस्थापित करेगा। प्रदेश में एयर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत भी की गई है, इससे गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को त्वरित उपचार के लिए हायर सेंटर पहुंचाया जा रहा हैं। इंदौर शहर की बेहतरीन हवाई सुविधाओं को अमेरिका क्वॉलिटी काउंसिल ने क्वॉलिटी सर्टिफिकेट से सम्मानित किया है। उन्होंने कांउसिल की ओर से दिया गया क्वालिटी सार्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन इन्दौर एयरपोर्ट के पदाधिकारियों को सौंपकर बधाई दी। कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू वर्चुअली शामिल हुए। इसके बाद वे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए।

    जानिए नए टर्मिनल में यात्रियों को क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं

    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नए टर्मिनल में यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस पुराने टर्मिनल को ₹50 करोड़ की लागत से रेनोवेट किया गया है, जो लगभग 6,000 वर्ग मीटर में फैला है।
    • इस टर्मिनल की वार्षिक यात्री क्षमता 15 लाख (1.5 MMPA) है।  यहां पर 18 उड़ानों का संचालन, 150 चारपहिया वाहनों की पार्किंग एवं वीआईपी रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
    • नया टर्मिनल प्रति घंटे लगभग 400 यात्रियों को संभालने में सक्षम है।
    • इसमें 14 चेक-इन काउंटर्स बनाए गए हैं और लगभग 300 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है।
    • बड़ा वेटिंग एरिया विकसित किया गया है, जिससे पीक आवर्स में भी बेहतर तरीके से भीड़ प्रबंधन किया जा सकेगा।
    • “उड़ान यात्री कैफे” की शुरुआत  की जा रही है। इसमें यात्रियों को 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में नाश्ता मिलेगा।

    MP में 8 एयरपोर्ट, हर 150KM पर एक कमर्शियल एयरपोर्ट का लक्ष्य

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 8 एयरपोर्ट, 20 हवाई पट्टियां और 220 हेलीपैड्स हैं। बीते दो साल में प्रदेश में रीवा, सतना और दतिया में नए एयरपोर्ट का सफल संचालन किया गया है। उज्जैन और शिवपुरी में नया एयरपोर्ट बनाने की तैयारी है। इसके बाद प्रदेश में एयरपोर्ट की संख्या 10 हो जाएगी। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में हर 150 किलोमीटर पर एक कमर्शियल एयरपोर्ट हो। हर 75 किलोमीटर पर एक एयरस्ट्रिप और हर 45 किलोमीटर पर एक हेलीपैड की सुविधा उपलब्ध हो। रेल और विमानन सेवाओं के अलावा रोड कनेक्टिविटी के लिए केन्द्र से मिले विशाल पैकेज तथा एक्सप्रेस-वेज़ के निर्माण से मध्यप्रदेश अब देश का लॉजिस्टिक हब बनता जा रहा है।

    कार्यक्रम में मंत्री-विधायक भी शामिल हुए

    कार्यक्रम में इन्दौर के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री महेन्द्र हार्डिया, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर, विधायक मालिनी गौड़ और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here