More
    Homeराजनीतिसोनिया की किताब पर कंगना रनौत का तीखा हमला, बोलीं- खुद ही...

    सोनिया की किताब पर कंगना रनौत का तीखा हमला, बोलीं- खुद ही कर लिया नुकसान

    मुंबई। अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा में दर्ज विवरणों को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है। कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए किताब में गांधी परिवार से जुड़े घटनाक्रमों के उल्लेख पर सवाल उठाए और इसे 'सेल्फ गोल' करार दिया।

    राजीव गांधी की हत्या और राहुल गांधी पर की टिप्पणी

    कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दिन से जुड़े एक प्रसंग का हवाला देते हुए निशाना साधा। कंगना के अनुसार, सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में उल्लेख किया है कि थकान और सुस्ती महसूस होने के कारण वह उस दिन राजीव गांधी के साथ नहीं गई थीं, जिस दिन उनकी हत्या हुई थी। इस विवरण को आधार बनाते हुए भाजपा सांसद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा और कहा कि उन्हें 'सेल्फ गोल करने का हुनर' अपनी मां से ही विरासत में मिला है।

    मेनका गांधी के परिवार से अलग होने का भी उठाया मुद्दा

    अपनी अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की भारतीय नागरिकता और मेनका गांधी के गांधी परिवार से अलग होने के घटनाक्रम का भी जिक्र किया। कंगना ने दावा किया कि राजीव गांधी ने सोनिया गांधी के पास वापस आने के लिए यह शर्त रखी थी कि मेनका गांधी को परिवार से बाहर जाना होगा, जो स्वयं मेनका के लिए भी बेहद हैरान करने वाला फैसला था। इन बयानों के जरिए कंगना ने गांधी परिवार के आंतरिक इतिहास और आत्मकथा के तथ्यों पर सवाल खड़े किए हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here