जिले के सभी विभागों को योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और चौथे चरण के चुनाव को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश।
मिशन सच, खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यशील योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से योजनावार अब तक हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाएं और तय समय-सीमा में उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि कार्यों में आ रही बाधाओं को समय पर दूर कर आमजन को सीधा लाभ मिल सके।
पंचायत चुनाव: मतदान और मतगणना की तैयारियों पर फोकस
बैठक में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के चौथे चरण के मतदान और मतगणना की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों (RO) को चुनाव से जुड़ी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सुबह से ही अपने निर्धारित क्षेत्र में पहुंचकर फील्ड व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर तत्काल उसका निराकरण करवाएं।
मतगणना केंद्रों पर लाइट और नामांकन के लिए हेल्प डेस्क
मतगणना केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर काउंटिंग रूम में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मतगणना केंद्र के बाहर चारों तरफ भी समुचित लाइटिंग की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि रात के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। निर्वाचन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए स्क्रूटनी और नामांकन प्रक्रिया के दौरान हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे प्रत्याशियों को आवश्यक जानकारी और सहयोग समय पर मिल सकेगा।
मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर और मेडिकल सुविधा
मतदान दिवस को लेकर निर्देश दिए गए हैं कि आशा सहयोगिनी सुबह 6:30 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने मतदान केंद्र पर पहुंच जाएं। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर तथा जरूरी मेडिकल सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करें। चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, विशेषाधिकारी (निर्वाचन) ऐश्वर्यम प्रजापति, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
The ongoing preparations for the Panchayat Elections in Khairthal are being meticulously overseen by District Collector Atul Prakash. His commitment to ensuring a transparent and efficient electoral process aligns with the objectives of the Mission Sach initiative. Local authorities are actively engaging with the community to foster awareness and encourage participation in the electoral activities. Continuous updates will be provided to ensure that all residents are informed and engaged throughout the election period.
#Khairthaltijara #DistrictCollector #AtulPrakash #PanchayatElection #MissionSach #MissionSachNews #RajasthanNews #ElectionPreparation #KhairthalUpdates


