More
    Homeलाइफस्टाइलकुर्ता-पायजामा पुराना हुआ, इस ईद अपनाएं नया ट्रेंड

    कुर्ता-पायजामा पुराना हुआ, इस ईद अपनाएं नया ट्रेंड

    Eid Fashion Tips: ईद-उल-फितर सिर्फ इबादत और खुशियों का त्योहार ही नहीं, बल्कि फैशन और स्टाइल दिखाने का भी खास मौका होता है। खासकर पुरुषों के लिए ईद पर सही आउटफिट चुनना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि वे ट्रेडिशनल के साथ-साथ ट्रेंडी भी दिखें। आजकल फैशन में सिर्फ सिंपल कुर्ता-पायजामा ही नहीं, बल्कि इंडो वेस्टर्न और फ्यूजन स्टाइल भी काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप इस ईद कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ये स्टाइल गाइड आपके लिए परफेक्ट है।ईद पर स्टाइलिश दिखने के लिए जरूरी नहीं कि आप बहुत महंगे कपड़े पहनें। सही आउटफिट, रंग और एक्सेसरीज के साथ आप सिंपल लुक को भी खास बना सकते हैं। इस ईद, अपने स्टाइल को अपग्रेड करें और ट्रेडिशन के साथ ट्रेंड को भी अपनाएं ।

    क्लासिक कुर्ता पायजामा लुक

    कुर्ता-पायजामा कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। इसे स्टाइल करने के लिए सफेद, क्रीम या पेस्टल रंग चुनें। साथ में नेहरू जैकेट पहनें। कोल्हापुरी या मोजड़ी पहनकर लुक पूरा करें। यह लुक सिंपल, एलिगेंट और हर उम्र के लिए परफेक्ट है।

    इंडो वेस्टर्न फ्यूजन स्टाइल

    अगर आप कुछ हटकर पहनना चाहते हैं, तो इंडो वेस्टर्न लुक बेस्ट है। इसे स्टाइल करने के लिए असिमेट्रिकल कुर्ता के साथ ट्राउजर पेयर करें। लॉन्ग जैकेट के साथ फ्यूजन आउटफिट अपना सकते हैं। गहरे रंग जैसे ब्लैक, नेवी, मरून चुनें।यह लुक आपको मॉडर्न और रॉयल फील देता है

    पठानी सूट

    पठानी सूट हमेशा से मर्दों की पसंद रहा है। यह रॉयल और कम्फर्टेबल लुक देता है। पठानी सूट ढीला और आरामदायक रहता है। ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक देगा और हर बॉडी टाइप पर सूट करता है। ब्लैक या डार्क ग्रीन पठानी ईद पर खास लगता है।

    सही रंग का चुनाव है जरूरी

    ईद के मौके पर रंगों का खास महत्व होता है। दिन के लिए लाइट और पेस्टल शेड्स का चयन करें। रात के लिए डार्क और रिच कलर्स को अपनाएं। ईद पर हरा रंग हमेशा से एवरग्रीन विकल्प है।

    एक्सेसरीज से बनाएं लुक परफेक्ट

    सिर्फ कपड़े ही नहीं, एक्सेसरीज भी जरूरी हैं। ईद पर अपने आउटफिट और लुक को पूरा करने के लिए घड़ी, सनग्लासेस और ब्रोच या पॉकेट स्क्वायर से भी स्टाइलिंग करें। छोटी-छोटी चीजें आपके लुक को खास बना देती हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here