More
    Homeदेशराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई 12 अगस्त तक टली

    राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई 12 अगस्त तक टली

    नई दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को सुल्तानपुर की सांसद-विधायक अदालत में पेश हुए। राहुल गांधी ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी शुक्रवार सुबह सुल्तानपुर पहुंचे और यहां की सांसद- विधायक अदालत में पेश हुए। बयान के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने आज तक किसी के खिलाफ कभी भी ऐसा बयान नहीं दिया जिससे मानहानि का कोई मामला बने। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त तय की है। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी ने अदालत में विशेष जज शुभम वर्मा के समक्ष कहा कि मेरे खिलाफ जो वाद कोर्ट में दायर किया गया है, वह सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए किया गया है। शुक्ल ने कहा कि अब आगे की कार्रवाई के लिए अदालत ने 12 अगस्त की तिथि नियत की है। अब वादी के अधिवक्ता की तरफ से साक्ष्य पेश किया जाएगा।

    राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    शुक्रवार को राहुल गांधी के सुलतानपुर आने पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए दीवानी परिसर में मौजूद रहे। राहुल गांधी ठीक 11 बजे दीवानी परिसर पहुंचकर अदालत नम्बर 15 में विशेष जज के सामने पेश हुए। इस दौरान दीवानी परिसर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। अदालत में बयान दर्ज कराकर राहुल गांधी लौट गए।

    26 जुलाई को अदालत में पेश होने के मिले थे निर्देश

    विशेष न्यायाधीश ने मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए राहुल को 26 जुलाई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता विजय मिश्र ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बेंगलुरु में 2018 में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए चार अगस्त 2018 को मानहानि का मामला दर्ज कराया था। अदालत ने इस मामले में राहुल को 20 फरवरी को जमानत दे दी थी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here