More
    Homeराज्यराजस्थानसांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2023-24, 13 जून को होगी अतिरिक्त विचारित सूची में...

    सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2023-24, 13 जून को होगी अतिरिक्त विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग

    जयपुर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सांख्यिकी अधिकारी, आयोजना विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी) भर्ती परीक्षा के तहत 7 जून 2024 को जारी अतिरिक्त विचारित सूची में सम्मिलित 10 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन 13 जून 2024 को प्रातः 9.30 बजे से किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    आयोग सचिव ने बताया कि अतिरिक्त विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए आयोग वेबसाइट से काउंसलिंग लेटर, ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, निर्धारित प्रारूप में जारी अनुभव प्रमाण-पत्र मय कार्य विवरण/कार्य आदेश, रूपये 50/- के नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पर जारी निर्धारित शपथ-पत्र, विस्तृत आवेदन-पत्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश डाउनलोड कर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर विस्तृत आवेदन पत्र हेतु ऑनलाइन शुल्क रु 50/- की रसीद सहित संबंधित शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति, मूल निवास एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां (एक प्रति में) संलग्न कर मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित दिनांक को आयोग कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here