More
    Homeराज्यराजस्थानभाजपा सरकार कर रही है मौत पर राजनीतिः नेता प्रतिपक्ष जूली

    भाजपा सरकार कर रही है मौत पर राजनीतिः नेता प्रतिपक्ष जूली

    अलवर. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की पर्ची वाली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान सरकार की मानवता और संवेदनशीलता मर चुकी है। भाजपा की यह सरकार मौत पर भी राजनीति कर रही है।
    जूली ने आरोप लगाया कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस में हीटवेव से हुई अकाल मौत पर सरकार आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है। जिस सरकार को प्रदेश की जनता ने उनकी सहायता के लिए चुना वह सरकार खुद ही असहाय स्थिति में दिख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन मौत पर राजनीति करने की बजाय उनका समय पर अंतिम संस्कार करवारकर उनके परिवार की आर्थिक मदद कर उन्हें संबल देना चाहिए।
    जूली बोले किसी का बेटा, किसी का भाई, किसी का पिता तो किसी का सुहाग उजड़ गया लेकिन रिमोट कंट्रोल वाली इस सरकार ने निर्दयता की सभी हदों को तोड़कर केवल सत्ता की मोहमाया में फंसी हुई है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश भीषण गर्मी से तप रहा है। जयपुर एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में अचानक से शवों की संख्या में इजाफे से आशंका जताई जा रही है कि ये लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हुए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मौत के अलग.अलग कारण बताकर पोस्टमार्टम कर मामलों को निपटाने में लगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में 50 शव रखने की जगह है जहां 48 शव रखे हुए है

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here