More
    Homeराज्यराजस्थानपूर्व विधायक रामहेत यादव को सुबह साइकिलिंग के दौरान ट्रक ने मारी...

    पूर्व विधायक रामहेत यादव को सुबह साइकिलिंग के दौरान ट्रक ने मारी टक्कर, बाल -बाल बचे, पैर में हुआ फैक्चर, अस्पताल में उपचार जारी

    अलवर. पूर्व विधायक रामहेत यादव शनिवार सुबह उस समय बाल बाल बच गए, तब तेज गति से आ रहे ट्रक उन्हें साइकिल सहित घसीट ले गया। यादव सुबह टेल्को चौराहा के पास साइकिलिंग कर रहे थे। हादसे में उनके एक पैर में फ्रेक्चर हुआ है। ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने के बाद साइकिल का टायर फटा तो आसपास के लोग चिल्लाए कि आदमी मर गया। लोगों की आवाज सुनकर ड्राइवर ने ट्रक रोका। घायल पूर्व विधायक का अलवर के चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।
    घायल रामहेत यादव ने बताया कि वे वर्षों से सुबह चार से साढे चार बजे के बीच रोज साइकिलिंग करते हैं। शनिवार सुबह वे टेल्को चौराहा के पास साइकिल चला रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आते ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। साइकिल ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गई। तेज गति से चल रहा ट्रक उन्हें साइकिल सहित घसीट ले गया। ट्रक के नीचे आई साइकिल का ​टायर फटा तो तेज आवाज आई। मॉर्निंग पर वॉक कर रहे लोगों ने टायर फटने की आवाज सुनी और जोर से चिल्लाए कि ट्रक के नीचे आने से आदमी मर गया। ट्रक ड्राइवर ने ट्रक रोका। लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल अवस्था में पूर्व विधायक को अस्पताल पहुंचाया।

    मोबाइल पर लोकेशन देख रहा था ट्रक ड्राइवर, ध्यान बंटने से हुआ हादसा

    हादसे के समय ट्रक ड्राइवर गूगूल मैप पर लोकेशन देख रहा था। यादव का कहना है कि मोबाइल पर ध्यान बंटने के कारण ट्रक चालक से गलती हुई। हालांकि लोगों के चिल्लाने के बाद उसने तुरंत ब्रेक लिए। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक को अपने साथ ले गई है। अभी वे इलाज करा रहे है। थोडा स्वस्थ होने के बाद कानूनी कार्रवाई करेंगे।

    भगवान की कृपा और मित्रों की दुआ से बच गई जान

    पूर्व विधायक रामहेत यादव का कहना है कि भगवान की कृपा और मित्रों की दुआ के कारण उनकी जान बच गई। हादसा भयंकर था।अब जल्दी ठीक हो जाउंगा और वापस समाज सेवा में लगूंगा। यादव किशनगढबास विधानसभा से भाजपा टिकट पर दो बार विधायक रहे हैं। वे 2008 व 2013 में लगातार दो बार किशनगढबास सीट से विधायक रहे हैं। हालांकि पिछले दो चुनाव वे लगातार हार गए। यादव को प्रदेश व केंद्र में शीर्ष नेताओं से अच्छे संबंध हैं। यही कारण है कि 2008 में किशनगढबास नई विधानसभा घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें लगातार प्रत्याशी बनाया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here